WORLD-BREAKING….वेनेजुएला की राजधानी काराकस में एक साथ 7 धमाके….अफरा-तफरी का माहौल….लोगों की भीड़ सड़कों पर भागी

एडिटर-इन-चीफ. विनय कोछड़.अंतरराष्ट्रीय डेस्क। 

वेनेजुएला की राजधानी काराकस में एक साथ 7 धमाके हुए। पहला धमाका स्थानीय समय के मुताबिक रात करीब 2 बजे हुआ। इसके बाद शहर के ऊपर से कम ऊंचाई पर उड़ते विमानों की आवाज भी सुनाई दी। SNE NEEWS के मुताबिक, शहर के कई इलाकों में तेज आवाजें सुनी गईं, जबकि एक बड़े सैन्य अड्डे के पास स्थित दक्षिणी इलाके में बिजली गुल हो गई। धमाकों के बाद शहर के अलग-अलग इलाकों में लोग घबराकर सड़कों पर निकल आए। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि धमाकों की वजह क्या थी।


वेनेजुएला सरकार की तरफ से इस घटना पर तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि यह हमले अमेरिका की तरफ से हुए हैं। यह घटना ऐसे समय में हुआ है, जब वेनेजुएला और अमेरिका के बीच टकराव बढ़ा हुआ है। अमेरिका ने वेनेजुएला के पास समुद्र में सैनिक, विमान और युद्धपोत तैनात कर रखे हैं। इस दौरान अमेरिकी सेना ने कई छोटी नावों पर हमले किए, जिनके बारे में अमेरिका का दावा है कि वे ड्रग तस्करी में शामिल थीं। इन हमलों में अब तक कम से कम 105 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं वेनेजुएला ने 1 जनवरी को 5 अमेरिकी नागरिकों को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद अमेरिका ने एक्शन लेने की धमकी दी थी।


अमेरिका के चर्चित एंकर टकर कार्लसन ने दो हफ्ते पहले दावा किया था कि राष्ट्रपति ट्रम्प वेनेजुएला के साथ युद्ध की घोषणा कर सकते हैं। टकर कार्लसन ने यह बात अपने ऑनलाइन शो ‘जजिंग फ्रीडम’ में कही थी। उनके मुताबिक,अमेरिका और वेनेजुएला के बीच सैन्य टकराव की स्थिति बन सकती है और राष्ट्रपति इसे भाषण में सार्वजनिक कर सकते हैं।


ट्रम्प प्रशासन के सैन्य अभियान के जवाब में वेनेजुएला भी बड़े पैमाने पर अमेरिकी नागरिकों को हिरासत में ले रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, ये गिरफ्तारियां कैरेबियन सागर और पूर्वी प्रशांत महासागर में अमेरिकी सैन्य गतिविधियों के बढ़ने के बीच हो रही हैं, जो सितंबर महीने से शुरू हुई हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि अब तक 5 अमेरिकी मूल के नागरिक हिरासत में लिए गए हैं। एक अमेरिकी अधिकारी ने न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया कि सभी मामलों की स्थितियां अलग-अलग हैं। कुछ गिरफ्तारियों में वैध आपराधिक आरोप लग सकते हैं, जबकि अमेरिकी प्रशासन दो अमेरिकियों को गलत तरीके से हिरासत में लिया गया मानकर एक्शन लेने पर विचार कर रही है।


ट्रम्प का दावा है कि वेनेजुएला ने अमेरिकी कंपनियों के तेल अधिकार अवैध रूप से छीन लिए थे। दरअसल, 1976 में वेनेजुएला की सरकार ने (राष्ट्रपति कार्लोस आंद्रेस पेरेज के समय) पूरे तेल उद्योग का राष्ट्रीयकरण कर दिया। इसका मतलब था कि विदेशी तेल कंपनियां (ज्यादातर अमेरिकी, जैसे एक्सॉन, गल्फ ऑयल, मोबिल आदि) जो दशकों से वहां तेल निकाल रही थीं, उनके सभी ऑपरेशंस और संपत्तियां वेनेजुएला की नई सरकारी कंपनी पेट्रोलियम डे वेनेजुएला (PDVSA) के पास चली गईं।
यह राष्ट्रीयकरण कानूनी तरीके से हुआ और कंपनियों को मुआवजा भी दिया गया, हालांकि कुछ कंपनियां इससे खुश नहीं थीं। उस समय अमेरिकी कंपनियों ने वेनेजुएला में तेल उद्योग को विकसित करने में बड़ी भूमिका निभाई थी, इसलिए कुछ लोग इसे अभी भी अमेरिकी संपत्ति कहते हैं।

67% LikesVS
33% Dislikes