WORLD-UPDATE…”ईरान राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने और कूटनीतिक बातचीत जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध”

IRAN-PRESIDENT-FILE-IMAGE

SNE NETWORK.WORLD DESK.

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने सोमवार को कहा कि उनका देश अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने और कूटनीतिक बातचीत जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ईरान किसी भी धमकी के आगे नहीं झुकेगा। लेकिन बातचीत के रास्ते भी खुले रखेगा। राष्ट्रपति पेजेशकियन का यह बयान संघर्ष के 100वें दिन आया है। आठ अप्रैल से ईरान और इस्राइल के बीच लागू अस्थायी युद्धविराम सोमवार को टूट गया, जिससे पश्चिम एशिया एक बार फिर सीधे सैन्य टकराव के गंभीर दौर में पहुंच गया।

ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि ईरान की पहली प्राथमिकता देश की सुरक्षा और जनता की भलाई है।

उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता देश की सुरक्षा और जनता में शांति है।

  • उन्होंने कहा कि वह पूरी ताकत के साथ राष्ट्र के अधिकारों की रक्षा करेंगे और किसी भी धमकी के कारण पीछे नहीं हटेंगे।
  • पेजेशकियन ने कहा कि सैन्य तैयारी और कूटनीति दोनों राष्ट्र की ताकत के अहम आधार हैं।
  • उन्होंने इस बात को खारिज किया कि ईरान ने इनमें से किसी एक रास्ते को चुना है।


उन्होंने कहा, कूटनीति और रक्षा राष्ट्र की ताकत के दो पंख हैं। हमने न तो जंग का मोर्चा छोड़ा है और न ही बातचीत की मेज। पेजेशकियन ने कहा कि राष्ट्रीय एकता और समझदारी भरे फैसलों के जरिये ईरान मौजूदा चुनौतियों से भी पार पा लेगा। उन्होंने कहा, ईश्वर की कृपा से एकता और विवेक के बल पर ईरान इस परीक्षा से भी विजयी होकर निकलेगा।


इस बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान और इस्राइल दोनों तत्काल युद्धविराम लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। दोनों देशों के बीच हाल के दिनों में हुए हमलों और जवाबी हमलों के बाद यह बयान सामने आया है। ट्रंप ने कहा कि पश्चिम एशिया के संघर्ष का स्थायी समाधान निकालने के लिए शांति समझौते पर अंतिम दौर की बातचीत जारी है। हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी कि अज्ञानता या मूर्खता इस समझौते की राह में बाधा बन सकती है। 

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, इस्राइल और ईरान दोनों तत्काल युद्धविराम चाहते हैं। शांति के लिए अंतिम बातचीत जारी है, बशर्ते अज्ञानता या मूर्खता इसमें बाधा न बने। अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि अंतिम समझौता होने तक ईरान पर अमेरिका की नाकेबंदी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि समझौते की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है।###USA###ISRAEL###IRAN###ISRAEL-IRAN-WAR-NEWS###VIETNAM###SWEDEN###IRELAND###CHINA###@

100% LikesVS
0% Dislikes