WORLD…डोनाल्ड ट्रंप को किस अदालत से मिली बड़ी राहत…खास रिपोर्ट में जानेंगे…क्या था पूरा मामला..? 

DONALD-TRUMP-FRESH-IMAGE

SENIOR JOURNALIST.WORLD DESK.

अमेरिका की एक संघीय अदालत ने सोमवार को विशेष वकील जैक स्मिथ की रिपोर्ट को जारी पर स्थायी रोक लगा दी। रिपोर्ट में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के गोपनीय दस्तावेज रखने के मामले की जांच से जुड़ी जानकारी थी।  अमेरिकी जिला जज एलीन कैन ने राष्ट्रपति ट्रंप के उस अनुरोध को स्वीकार कर लिया, जिसमें कहा गया था कि 2023 में आपराधिक आरोपों तक पहुंच इस जांच की रिपोर्ट को सार्वजनिक न किया जाए। जज कैनन को ट्रंप ने ही नियुक्त किया था। 

जज कैनन ने 2024 में यह कहते हुए मामला खारिज कर दिया था कि स्मिथ की नियुक्ति गैरकानूनी थी। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट जारी करने से ट्रंप और उनके दो सह-आरोपियों के साथ स्पष्ट तौर पर अन्याय होगा। जज ने कहा कि अगर रिपोर्ट जारी की जाती है तो इससे ट्रंप और उनके दो सह-आरोपियों के साथ अन्याय होगा। उन्होंने अपने आदेश में लिखा कि विशेष वकील ने बिना वैध अधिकार के मामला आगे बढ़ाया था।

100% LikesVS
0% Dislikes