बड़ा खुलासा…..ट्रंप के करीबी किर्क की हत्या के पीछे निकली यह असल वजह………..?

DONALD-KRICK-MURDERER-SNE

वरिष्ठ पत्रकार.अंतरराष्ट्रीय डेस्क।  

ट्रंप के करीबी चार्ली किर्क की हत्या में बड़ा खुलासा हुआ। जांच में पता चला है कि हत्या के पीछे का मकसद किर्क हत्यारे से चर्चा करने को तैयार नहीं हैं। संदिग्ध हत्यारा वामपंथी विचारधारा से जुड़ा है तथा सबसे बड़ी वह किर्क को नापसंद करता था। हिरासत में जांच टीम के साथ असहयोग कर रहा है। एक अधिकारी ने बताया कि ये सब तथ्य प्रारंभिक हत्यारे के परिवार के सदस्यों और दोस्तों से मिली है। पता चला है कि उसके दोस्त इंटरनेट के अंधेरे कोनों में किसी कट्टरपंथी व्यक्ति की तस्वीर पेश कर रहे हैं। जाहिर सी बात है कि बहुत बड़ा खेल चल रहा था।


अपराधी टायलर रॉबिन्सन को कल अदालत में पेश किया जा रहा है। उसके उपरांत फिर से पूछताछ की जाएंगे। उम्मीद की जा सकती है कि तब की जांच काफी कुछ सामने आ सकता है। इतना ही नहीं उसका अन्य साथी ट्रांसजेंडर होने का पता चला है। जिसे कुछ राजनेताओं ने इस बात का संकेत बताया है कि रॉबिन्सन किर्क को उनके ट्रांस-विरोधी विचारों के लिए निशाना बना रहे थे।


जांचकर्ताओं ने रॉबिन्सन के रिश्तेदारों से बात की है और वाशिंगटन में उसके घर पर तलाशी वारंट जारी किया है। उसका घर यूटा वैली विश्वविद्यालय से लगभग 390 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में है। राज्य के रिकॉर्ड बताते हैं कि रॉबिन्सन मतदान के लिए पंजीकृत हैं, लेकिन किसी राजनीतिक दल से संबद्ध नहीं है। उसे निष्क्रिय माना गया है। उसने हाल के 2 आम चुनावों में मतदान नहीं किया। उनके माता-पिता पंजीकृत रिपब्लिकन हैं। किर्क की हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार के साथ मिले गोला-बारूद पर ताना मारने वाले, फासीवाद-विरोधी और मीम-संस्कृति के संदेश उकेरे गए थे। एक गोली के खोल पर लिखा था कि अरे फासीवादी! पकड़ो!


…जानिए, क्या था पूरा मामला


राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी चार्ली किर्क की बुधवार को यूटा वैली विश्वविद्यालय परिसर के प्रांगण में सामाजिक मुद्दों पर बोलते समय दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह हमला सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में साफ दिखाई देता है। किर्क माइक्रोफोन पकड़े बोल रहे थे, तभी गोली लगती है और वह खून से लथपथ हो जाते हैं।

100% LikesVS
0% Dislikes