वरिष्ठ पत्रकार.LAHORE।
सिख पूरे विश्व में बहादुरी तथा नया इतिहास कायम करने के लिए जाने जाते है। सिखों में बहादुरी तथा देश के लिए जान कुर्बान करने में कई बार इतिहास रचा हैं। इस बार एक सिख ने देश नहीं बल्कि विदेश में कौम का सिर फक्र से ऊंचा कर दिया। भारत के पड़ोसी देश के पंजाब प्रांत में रहने वाले रमेश सिंह अरोड़ा कैबिनेट मंत्री बन चुके है। उन्हें अल्पसंख्यक विभाग का मंत्री बनाया गया। इससे पहले वह पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष बने थे। बताया जा रहा है कि यह मरियम सरकार ने उन्हें पद दिया। पूरे विश्व के लिए यह एक प्रकार से मान की बात है। इस मामले को लेकर शनिवार को भारत से लेकर विदेश में खूब चर्चा हुई। सभी ने मरियम सरकार का आभार जताते कहा कि अरोड़ा को एक गैर-मुस्लिम समुदाय होने के बावजूद उन पर भरोसा जताकर एक अच्छा कार्य किया।
पिछले समय पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में चुनाव हुए। इस चुनाव में नवाज शरीफ की पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की। नवाज शरीफ की बेटी मरियम को प्रांत का मुख्यमंत्री चुन लिया गया। कैबिनेट का विस्तार करते हुए मरियम सरकार ने सिख चेहरा रमेश सिंह अरोड़ा पर विश्वास जताते हुए उन्हें मंत्री के पद से नवाजा गया। अरोड़ा अल्पसंख्यक मंत्री बन चुके है। देश में अल्पसंख्यक विभाग में कई प्रकार की समस्याएं है, जिनका निवारण होना अति आवश्यक है। पूर्व में किसी गैर-मुस्लिम को इस विभाग का मंत्री नहीं बनाया गया। पहली बार रमेश अरोड़ा को अवसर दिया गया। उनके मुताबिक, पहली प्राथमिकता विभाग में सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे। किसी को अब मुश्किल नहीं झेलनी पड़ेगी। हर कार्य प्राथमिकता के तौर पर होगा। इसके लिए विशेष समितियां बनाने का निर्णय लिया गया। जल्द मुहर भी लग जाएंगी।
इधर, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम सरकार के फैसले को लेकर सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने स्वागत किया। उन्होंने विश्वास जताया कि अब पाकिस्तान में उनके समुदाय से संबंधित कई कार्य जल्द होंगे। उन्हें विश्वास है अरोड़ा इसके लिए अथक प्रयास करेंगे। विदेश में भी कई सिख समुदाय तथा संगठन ने मरियम सरकार के फैसले की अति प्रशंसा की।