BREAKING….इस POLICE मुलाजिम पर चुनाव दौरान जानलेवा हमला, कसूर था पर्चियां फाड़ने से रोकना 

Punjab Police Khaki

वरिष्ठ पत्रकार.अबोहर।

एक पुलिस कर्मचारी पर जानलेवा हमला कर दिया गया। उसका कसूर इतना था कि पंचायत चुनाव के दौरान पर्चियां फाड़ने के आरोप में कुछ गुनहगारों को पुलिस के हवाले किया। इस बात से खफा हमलावरों ने एक सलाह होकर रास्ते में घर कर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। बताया कि पुलिस कर्मचारी की वर्दी को भी फाड़ दिया तथा बुरी तरह से जख्मी भी कर दिया। लहूलुहान स्थिति में अस्पताल भर्ती किया गया। पुलिस ने 1 दर्जन के खिलाफ अपराधियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया। मामला, अबोहर क्षेत्र से बताया जा रहा है। 

घायल कर्मचारी की पहचान लखविंदर सिंह के तौर पर हुई। वह डीएसपी सुखविंदर सिंह बराड़ का सुरक्षाकर्मी था। चिकित्सकों के  मुताबिक, घायल कर्मचारी के सिर तथा छाती पर काफी गंभीर चोटें आई। फिलहाल, हालत चिंताजनक है। सभी प्रकार के टेस्ट किए जा रहे है। उसी के आधार पर इलाज चल रहा है। 

उधर, केस की जांच पड़ताल करने वाले एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला काफी गंभीर है। ड्यूटी करने वाले मुलाजिम पर जानलेवा हमला हुआ। पता चला है कि शरीर के कई हिस्सों पर बुरी तरह से चोटिल किया गया। प्राथमिक तौर पर 1 दर्जन हमलावरों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। 

100% LikesVS
0% Dislikes