PUNJAB…कितना बड़ा प्रतिबंधित दवा का जखीरा बरामद…..नेटवर्क में शामिल थे 8 युवक, जानिए, मोटरसाइकिल से क्यों करते थे सप्लाई…?

ARRESTED-ACCUSED-WITH-RESTRICTED-MEDICINE

वरिष्ठ पत्रकार.अबोहर। 

सीआईए स्टाफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 8 युवकों को प्रतिबंधित नशीली दवाइयों की भारी खेप सहित गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 42 हजार प्रेगाबलीन कैप्सूल, 100 ट्रामाडोल गोलियां, एक कार और 2 मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं। एसएसपी फाजिल्का गुरमीत सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक गिरोह नशीली गोलियों की सप्लाई करता है। डीएसपी सुखविंदर सिंह बराड़ और एसपी गुरमीत सिंह की अगुवाई में नई अनाज मंडी के निकट की गई कार्रवाई में इन युवकों को रंगे हाथ काबू किया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरोह के सदस्य बाहर से प्रतिबंधित दवाइयां मंगवाकर मोटरसाइकिलों के माध्यम से सप्लाई करते थे।

पूरा नेटवर्क खंगाला जाएगा POLICE

 
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुखविंदर सिंह उर्फ गोल्डी, रमन सिंह उर्फ रवि, अनमोल सिंह, आकाश, राहुल, हरप्रीत सिंह,सर्वेश, अंजुल के रूप में हुई है, जबकि एक युवक से पूछताछ जारी है। पुलिस के अनुसार दो आरोपी पहले भी आपराधिक मामलों में नामजद हैं। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों से पुलिस रिमांड लेकर जाल का पूरा नेटवर्क खंगाला जाएगा ताकि पता लगाया जा सके कि दवाइयां कहां से आती थी और किन स्थानों पर सप्लाई की जाती थीं।

100% LikesVS
0% Dislikes