SUICIDE…तलाक का गम ले डूबा पति को….मानसिक परेशानी में मार ली खुद को गोली..मौत..जानिए, रिपोर्ट में किस शहर का है पूरा मामला

CRIME-SCENE-SNE

वरिष्ठ पत्रकार.अबोहर।

पंजाब के अबोहर में एक दुखदायक खबर सामने आई। एक व्यक्ति ने खुद को अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार कर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मरने वाले संदीप बराड़ ने तलाक के गम की वजह से इतना बड़ा कदम उठाया घटना के समय घर पर कोई उपस्थित नहीं था। पुलिस ने शव लेकर कानूनी कार्रवाई आरंभ कर दी। परिवार विदेश में रहता है। प्राथमिक जांच में मानसिक परेशानी भी सामने आई हैं। फिलहाल, पुलिस ने इस जांच का विषय बता कर केस से संबंधित कोई खास जानकारी मुहैया नहीं कराई। 

वर्ष 2016 में हुआ था तलाकपता चला है कि संदीप का वर्ष 2016 में अपनी पत्नी के साथ तलाक हो गया। किस वजह से हुआ, उसका कारण फिलहाल पता नहीं चल पाया। तब से वह घर में अकेला रह रहा था। परिवार के अन्य सदस्य विदेश में रहते हैं। मालूम हुआ है कि कुछ दिनों से वह किसी से खास बातचीत भी नहीं कर रहा था। चुप तथा अपने आप में रहने लगा था। घटना से पहले उसने घर के सभी दरवाजे बंद कर लिया। उस दौरान कई रिश्तेदार भी नहीं था। फिर कमरे के भीतर जाकर खुद की लाइसेंसी पिस्टल से अपने आपको गोली मार ली। बताया जा रहा है कि तत्काल ही उसकी मौत हो चुकी थी। 

67% LikesVS
33% Dislikes