GURDASPUR NEWS—युवक का शव खेत से बरामद…..विधायक पहाड़ा के पिता सहित 6 के खिलाफ मामला दर्ज किया, पहाड़ा बोले…..राजनीति दवाब के तहत की कार्रवाई, जल्द करेंगे बड़ा खुलासा

Group of people at the crime scene, detective and forensics next to a dead body.

एसएनई नेटवर्क.गुरदासपुर। 

एक युवक की हत्या कर उसका शव खेत में फेंक दिया गया। मामला, जिला गुरदासपुर के अधीन थाना तिब्बड़ का हैं। पुलिस ने इस मामले में स्थानीय कांग्रेस विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा के पिता गुरमीत सिंह समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। विधायक के पिता पर हत्यारोपियों को शह देने का आरोप है। सूत्रों से पता चला है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हैं। उधर, विधायक   कांग्रेस विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा ने कहा कि मामला राजनीति दबाव के तहत दर्ज किया। 

गांव पाहड़ा की बाजीगर कॉलोनी निवासी वीना ने बताया कि उसका छोटा बेटा शुभम उर्फ मोटू लक्कड़ का काम करता था। सात मई को रात आठ बजे गांव में ही रहने वाला बोबी उनके घर आया और शुभम को अपने साथ ले गया। देर रात शुभम घर नहीं पहुंचा। अगले दिन सुबह साढ़े छह बजे गांव का पीटर और उसका बेटा अमन आया और बताया कि शुभम का शव अमनदीप सिंह के खेत पर पड़ा है।

विवाहिता के साथ संबंध थे


वीना ने खेत पर जाकर देखा तो शुभम की लाश खेत पर पड़ी थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके बेटे के गांव की एक विवाहिता के साथ संबंध थे। विवाहिता के परिजन उसे जान से मारने की धमकी दे रहे थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हत्यारोपियों को गुरमीत सिंह का समर्थन प्राप्त था। वीना की शिकायत पर पुलिस ने राजू, कुलविंदर, लावा, बोबी और गुरमीत सिंह के खिलाफ
मामला दर्ज किया है।

100% LikesVS
0% Dislikes