GURDASPUR—अवैध खनन ने ली सरकारी कर्मचारी की जान……….वारदात को अंजाम देने वाले फरार, पुलिस जांच में जुटी

वरिष्ठ पत्रकार.बटाला (गुरदासपुर)। 

अवैध खनन थमने का नाम बिल्कुल ही नहीं ले रहा हैं। इसी वजह से एक सरकारी कर्मचारी की जान चली गई। वारदात को अंजाम देने वाले अवैध खनन का काम करते थे। मामला , पंजाब के जिला गुरदासपुर के अधीन क्षेत्र गांव कोटला बज्जा सिंह का बताया जा रहा हैं। वारदात देर रात्रि की बताई जा रही हैं। मरने वाले की पहचान दर्शन सिंह के तौर पर हुई। बताया जा रहा है कि मृतक ने बटाला के सिविल अस्पताल में इलाज दौरान दम तोड़ा हैं। पुलिस ने एक दर्जन के करीब अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर केस की जांच शुरु कर दी। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बटाला के गांव कोटला बज्जा सिंह के नजदीक कसूर ब्रांच की नहर के पास अवैध खनन का काम चल रहा था। इस खनन को रोकने पहुंचे सरकारी बेलदार दर्शन सिंह पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। वहीं आरोपी मौके से अपनी ट्रैक्टर-ट्राली समेत फरार हो गए। घायल को बटाला के सिविल अस्पताल लेकर गए। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

थाना रंगड नंगल के एसएचओ सुखविंदर सिंह ने बताया कि दर्शन सिंह के परिजनों के बयान पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई। 

100% LikesVS
0% Dislikes