PUNJAB में 7वां धमाका……..इस बार फिर से गुरदासपुर का थाना निशाना…..आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी

विजय शर्मा.गुरदासपुर। 

अभी-अभी पंजाब के जिला गुरदासपुर से बहुत बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि देर रात फिर दूसरी बार आतंकियों ने एक थाना में विस्फोट किया। विस्फोट ग्रेनेड के माध्यम से किया गया। इस विस्फोट की जिम्मेदारी एक खालिस्तानी आतंकी संगठन ने ली। पंजाब में यह 7वां बड़ा धमाका बताया जा रहा है। विस्फोट के उपरांत लोग दहल गए। सभी अपने घरों से बाहर निकल आए। मौके पर पुलिस के उच्च अधिकारी तथा भारी संख्या पुलिस बल, फोरेंसिक टीम , सेना की विशेष टीम पहुंच गई। फिलहाल, इस परिस्थिति पर पुलिस ने कुछ स्पष्ट जानकारी नहीं दी। बता दें कि 48 घंटों के भीतर उग्रवादी संगठनों द्वारा यह दूसरा ग्रेनेड विस्फोट किया गया। किसी प्रकार से जानमाल के नुकसान के बारे पुलिस ने पुष्टि नहीं की। 

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की देर रात गुरदासपुर जिला के गांव बंगा वडाला निवासी नींद में सो रहे थे। एकदम अचानक विस्फोट की आवाज उनके कानों में सुनाई दी। सभी उठ खड़े हुए। लोगों ने अपने घरों से बाहर निकल कर दौड़ना शुरू कर दिया। किसी को कुछ नहीं पता लगा कि क्या हो गया है। इसी बीच जब उन्होंने पुलिस की सैकड़ों गाड़ियां देखी तो उन्हें समझ आया कि कुछ बड़ा ही हुआ। गांव के एक निवासी ने बताया कि एक जोर से आवाज धमाके की सुनाई दी। वे लोग डर गए तो बाहर पुलिस ने बताया कि विस्फोट हुआ। 

राज्य में 7वां धमाका …अब तक पुलिस के हाथ खाली

ताया जा रहा है कि राज्य में एक सप्ताह के भीतर यह 7वां बड़ा धमाका है। हर बार पुलिस थाना तथा चौकी को अपना निशाना बनाया गया। वैसे तो ग्रेनेड से 8 बार धमाका करने का उग्रवादी संगठन ने प्रयास किया, लेकिन, इसमें एक बार अमृतसर की गुरबख्श नगर चौकी में धमाका नहीं हो पाया। पुलिस ने पहले ही उसे जब्त कर लिया था। शेष 7 बार विस्फोट हुआ। एक बात पुलिस की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही है कि अब तक उन्होंने इस साजिश के पीछे अपराधियों को नहीं गिरफ्तार कर पाई। यह एक प्रकार से राज्य की पुलिस के लिए बड़ी शर्म की बात है। 

…इन-इन थाना में हुआ धमाका

अब तक पंजाब के मजीठा, गुरदासपुर , कलानौर, बंगा वडाला, इस्लामाबाद जैसे थाना में उग्रवादी संगठनों द्वारा विस्फोट किया गया। जबकि, गुरबख्श नगर, अजनाला, नवांशहर के काठगढ़ क्षेत्र में पुलिस की तरफ से पूर्व में उसे जब्त कर लिया गया। हर बार इस साजिश के पीछे विदेश में बैठे आतंकियों ने जिम्मेदारी ली। 

….चुनाव के बीच बुरी खबर

पंजाब के 5 जिला में निगम चुनाव चल रहे है। इस प्रकार से विस्फोट हो जाना, जो कि सरकार तथा पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़ा करता है। क्योंकि, इन लोगों ने बड़ी जिम्मेदारी से लोगों को भरोसा दिया होता है कि प्रदेश में चुनाव भयं मुक्त कराना उनका मौलिक अधिकार है। लेकिन, इस विस्फोट ने फिर सब के ऊपर उंगली खड़ी कर दी। फिलहाल किसी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है

100% LikesVS
0% Dislikes