SNE NETWORK.AMRITSAR/CHANDIGARH.

पाकिस्तान के लाहौर क्लब में वर्चुअली लोगों को भड़काता पन्नू। (CREDIT-IMAGE-VIDEO-BY-SNE-NETWORK)
खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत पन्नू ने भारत के आजादी दिवस 15 अगस्त को लेकर सिखों को भड़काया। पाकिस्तान के लाहौर प्रैस क्लब में पन्नू ने पीएम नरेंद्र मोदी को तिरंगा फहराने से रोकने के लिए उकसाया और एक हजार डॉलर इनाम देने का लालच दिया। देश की अखंडता, संप्रभुता और सुरक्षा व्यवस्था को सीधे चुनौती देते हुए आतंकी पन्नू ने भड़काऊ भाषण देते हुए पाकिस्तान को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।
न केवल सिखों बल्कि ईसाइयों को भी भारत के खिलाफ भड़काया
पन्नू ने न केवल सिखों बल्कि ईसाइयों को भी भारत के खिलाफ भड़काया। उसने कहा कि 2025 की क्रिसमस के दौरान भारत में ईसाइयों पर हुए कथित हमलों और हिंसा के बाद उसने अमेरिकी राष्ट्रपति को पत्र लिखा था। इसमें मणिपुर, मेघालय समेत पूर्वोत्तर के सात राज्यों (सेवन सिस्टर्स) को मिलाकर ईसाइयों के लिए अलग देश बनाने की मांग की थी, जिसका नाम ‘ट्रम्प लैंड’ रखने की पेशकश की गई थी।

(CREDIT-IMAGE-VIDEO-BY-SNE-NETWORK)
250 सैनिकों का कोर्ट-मार्शल किया
पन्नू ने अपने बयान में हिंसा और सशस्त्र संघर्ष का खुला समर्थन किया। आतंकी पन्नू ने भड़काते हुए कहा कि पंजाब की आजादी से ही कश्मीर की आजादी का रास्ता निकलेगा और इसके बाद भारत के टुकड़े-टुकड़े हो जाएंगे। भारतीय सेना में तैनात सिख जवानों को लेकर भी बेबुनियाद दावे किए। बयान के मुताबिक, जब पिछले दिनों भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा था, तब भारतीय सेना के सिख सैनिकों से अपील की गई थी कि वे पाकिस्तान पर हमला न करें, क्योंकि वह गुरु नानक देव जी की जन्मभूमि होने के कारण पवित्र है। दावा किया गया है कि इस अपील के बाद 1800 सिख सैनिकों का डाटा एकत्र किया गया, जिनमें से 200 से 250 सैनिकों का कोर्ट-मार्शल किया गया। हालांकि, भारतीय रक्षा मंत्रालय या सेना की ओर से ऐसे किसी भी भड़काऊ दावे की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।
खालिस्तानी झंडा फहराने का दावा
पन्नू ने सिखों को उकसाते हुए कहा कि सिख होमलैंड सिक्योरिटी डिफेंसिव फोर्स नाम से नई आर्मी बनाएंगे। इसके साथ ख्वाब दिखाया गया कि भारत के कब्जे वाले पंजाब को आजाद कराने के बाद ‘डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ खालिस्तान’ की राजधानी शिमला होगी, क्योंकि 1947 से 1966 में पुनर्गठन होने तक शिमला ही पंजाब की राजधानी थी। इसके अलावा, दिल्ली पर फतेह हासिल करने और लाल किले पर तिरंगे की जगह खालिस्तानी झंडा फहराने का दावा भी किया गया है।###USA###UK###CANADA###TERRORIST-PANNU-NEWS###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@

