गुरदासपुर ब्रेकिंग—खेल-खेल में 9 वर्षीय बच्चा ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे कुचला गया, मौके पर मौत….आंखों का तारा था जोधा…परिवार में मातम का माहौल

वरिष्ठ पत्रकार विजय शर्मा.गुरदासपुर।

यहां के एक निकटवर्ती गांव आली नंगल में 9 वर्षीय जोधा सिंह खेल-खेल के दौरान ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे कुचल जाने से मौत हो गई। जोधा परिवार की आंखों का तारा था। परिवार में मातम का माहौल हैं। शव पुलिस ने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। हादसा रविवार की देर सायं 6 बजे के करीब का बताया जा रहा हैं। गांव में एक किसी की इस घटना के उपरांत आंखे नम हैं। परिवार के साथ हर कोई विलाप करते हुए दिखाई दिया। 

रविवार जोधा सिंह (9) अपने ट्रैक्टर-ट्राली पर चढ़ कर खेल रहा था। ट्रैक्टर-ट्राली को पिता चला रहा था। उसे कई बार शरारत करने से कई बार रोका भी गया। लेकिन वह बिल्कुल नहीं माना। क्योंकि, बच्चा है, बचपन में अक्सर बच्चे , इस प्रकार की शरारत करने लग पड़ते है। जो कि उनके जीवन के लिए किसी जोखिम से कम नहीं होती हैं। ऐसा वाक्य ने सचमुच आज एक परिवार के एक चिराग को हमेशा-हमेशा के लिए बुझा दिया। परिवार मातम में हैं, किसी को सुध बुध नहीं हैं। रिश्तेदार एक-दूसरे के साथ विलाप करते नजर आए।  

50% LikesVS
50% Dislikes