गुरदासपुर ब्रेकिंग….हवालाती पर कुख्यात तस्कर के गुर्गों ने सिर पर सुएं से हमला किया….खून से लथपथ घायल सिविल अस्पताल में.दाखिल..जेल प्रशासन पर लगे मामला दबाने के आरोप…नाकामी छुपाने वाले अधिकारी बोले, छोटा-मोटा था झगड़ा 

वरिष्ठ पत्रकार विजय शर्मा.गुरदासपुर।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश मुख्यमंत्री पंजाब की जेलों का सुधार बड़े स्तर पर करने का बड़ा दावा कर रहे हैं, जबकि, लगता नहीं वर्तमान की परिस्थितियों में यह सुधार होना संभव है। क्योंकि, केंद्रीय जेल गुरदासपुर में एक हवालाती पर सजायफ्ता बड़े तस्कर गैंग के गुर्गों ने हमला कर दिया। हमला सुएं से हवालाती के सिर पर किया गया। फिलहाल, राजासंसी के रहने वाले हवालाती गुरप्रीत सिंह ( अवैध शस्त्र धारा के अधीन आरोपी) को आनन-फानन में जेल प्रशासन द्वारा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। सिर पर काफी गंभीर चोटें आई। हमलावरों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किए जाने की बात अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई। पता चला है कि जेल प्रशासन इस मामले को दबाने का प्रयास कर रहा है। घटनाक्रम शनिवार का बताया जा रहा है। 

जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय जेल में कुख्यात तस्कर कालू गैंग के कुछ सदस्य सजायफ्ता एक बैरक में बंद है। हवालाती सुबह के समय जेल में स्थित श्री गुरुद्वारा के बाहर खड़ा था। वहां पर अन्य हावालतियों के साथ बातचीत कर रहा था। अचानक कालू गैंग के चार सदस्यों ने आते ही गुरप्रीत सिंह को पीटना शुरु कर दिया। इसके उपरांत गुरप्रीत के सिर पर सजायफ्ता कैदियों ने सुएं के साथ बेरहमी से हमला कर दिया। सिर से खून निकलने लगा।बड़ी मुश्किल से गुरप्रीत वहां से भाग गया। शौर मचाने पर जेल के सुरक्षा कर्मी इकट्ठा हो गए। खून से लथपथ हवालाती गुरप्रीत सिंह को जेल में स्थित अस्पताल लेकर गए। यहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सिविल अस्पताल रेफर कर दिया।

चिकित्सकों के मुताबिक गुरप्रीत सिंह के सिर पर काफी गंभीर चोटें आई है। टेस्ट किए जा रहे है। रिपोर्ट में साफ हो जाएगा कि कहीं सिर की हड्डी या फिर कोई गहरी चोट तो नहीं आई। उधर, हमले की असल वजह नहीं पता चली है। घायल हवालाती के मुताबिक, पहले से यह हमलावर सजायफ्ता कैदी , उससे रंजिश रखते है। कई बार , इस संबंध में जेल प्रशासन से शिकायत कर चुके हैं। आरोप लगाए, हमेशा ही उसकी शिकायत को जेल प्रशासन ने नजरअंदाज किया। सिविल प्रशासन तथा आप सरकार से इंसाफ की गुहार लगाते कहा कि उन पर हमला करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में फिर से जेल में इस प्रकार का कोई हमला नहीं हो सकें। 

छुट्टी पर हूं…जेल अधीक्षक

केंद्रीय जेल अधीक्षक राजिंदर सिंह हुंदल ने बताया कि मैं छुट्टी पर हूं। मुझे इस मामले के बारे अधिक जानकारी नहीं हैं। इस समय जेल के उप-अधीक्षक अमृत सिंह के पास मामला है। आप उनसे अधिक जानकारी ले सकते हैं। सुबह वापस ड्युटी पर आ रहा हूं। सभी तरह से जानकारी  मुझ से ले सकते है। अभी मैं कुछ नहीं बता सकता हूं। कहीं पर व्यस्त हूं।

जेल अधीक्षक को पूरा मामला पता है—-उप-अधीक्षक

जेल के उप-अधीक्षक अमृत सिंह ने बताया कि मामले के बारे अधिक जानकारी जेल अधीक्षक के पास है। इतना पता है कि किसी चम्मच को तीखा कर हमला किया गया। हमला करने वाले तथा घायल हवालाती है। हमलावर कोई गैंगस्टर नहीं है। गैंगस्टरों को अति सुरक्षित जेल में रखा जाता है। छोटा-मोटा आपस में झगड़ा था। कोई बड़ी बात नहीं हुई। जेल अधीक्षक ने संबंधित थाना सिटी में इनके खिलाफ शिकायत दे दी। हमलावरों की कितनी संख्या थी, किन-किन के खिलाफ शिकायत दी गई। इस बारे जेल अधीक्षक ही बता सकते है। मुझे खास जानकारी नहीं हैं।  

100% LikesVS
0% Dislikes