वरिष्ठ पत्रकार.गुरदासपुर।
पोते ने दादा-दादी को इतनी बेरहमी से पीटा कि दादी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि पोता नशे का आदी हैं। दादा अस्पताल में उपचाराधीन हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया। कथित अपराधी फरार बताया जा रहा है। पोस्टमार्टम उपरांत शव वारिसों के हवाले कर दिया गया। घटनाक्रम शनिवार का बताया जा रहा है। मामला कादिया के अधीन एक गांव का हैं। क्षेत्र में दहशत का माहौल हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जिला गुरदासपुर के अधीन कस्बा कादियां के गांव नाथपुरा में एक बुजुर्ग दंपति रहते हैं। बेटे दोनों विदेश में रहते है। देखभाल में एक रिश्तेदार को अपने पोता बनाया हुआ। पता चला है कि पूर्ण रुप से नशे का आदी हैं। कई बार, उन्होंने नशे करने से उसे रोका, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।
आज, उसने नशे का सेवन कर रखा था। वीर सिंह एवं उसकी पत्नी के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। उनसे नशे के लिए पैसे मांगने लगा। उन्होंने देने से साफ इंकार कर दिया। आक्रोशित होकर नशेड़ी पोते ने दोनों के साथ बुरी तरह से मारपीट की। वहां से भाग गया। आनन-फानन में दोनों को आस पास के लोगों ने अस्पताल भर्ती कराया। ईलाज दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया।
पुलिस के मुताबिक, हत्यारोपी एक नंबर का नशेड़ी हैं। नशे की खातिर, उसने हत्या को अंजाम दिया। हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया। फिलहाल, फरार है, जल्द गिरफ्तारी का पुलिस दावा कर रही हैं।