विदेश में गया था परिवार का लाल नाम कमाने…लेकिन,इस हादसे ने घर में पैदा कर दिया मातम का माहौल

नितिन धवन.विजय शर्मा.गुरदासपुर। 

विदेश में रहने वाले एक सिख युवक की मृत्यु हो गई। मृत्यु के असल कारण अभी तक पता नहीं चल पाया। पीछे से सिख युवक पंजाब के जिला गुरदासपुर का रहने वाला हैं। सूचना मिलने के उपरांत परिवार में मातम का माहौल हैं। केंद्र तथा पंजाब सरकार से परिवार ने शव भारत लाने के लिए गुहार लगाई। शव को आस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में स्थित एक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया। इस बात की जानकारी मृतक सिख युवक अमृतपाल सिंह के करीबी दोस्त ने परिवार को फोन पर दी। 

जानकारी के मुताबिक, अमृतपाल सिंह (24) पंजाब के जिला गुरदासपुर के गांव नानोवाल खुर्द का रहने वाला हैं। पढ़ाई में अच्छा होने की वजह से परिवार ने उसे उच्च शिक्षा के लिए ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर वर्ष 2017 में भेज दिया। सब कुछ कुशल मंगल चल रहा था। सोमवार को परिवार को ऑस्ट्रेलिया से फोन आया कि अमृतपाल सिंह की मृत्यु हो गई। मृत्यु के पीछे असल कारण क्या थे, इस बारे अभी किसी ने कोई पुष्टि नहीं की। परिवार में मातम का माहौल हैं, संवेदना देने के लिए जानकार तथा रिश्तेदार पहुंच रहे हैं। परिवार ने शव भारत लाने के लिए केंद्र सरकार से गुहार लगाई हैं, अब देखना होगा कि देश सरकार इस मुद्दे पर क्या प्रतिक्रिया जाहिर करती हैं। 

बहन की थी शादी…..खुशियां बदली मातम में

पता चला है कि मृतक अमृतपाल सिंह घर में अकेला था। एक बहन है, जिसकी कुछ दिन के भीतर शादी हैं। परिवार में खुशियां थी। लेकिन, सुबह अमृतपाल सिंह की मृत्यु की खबर ने परिवार में मातम का माहौल पैदा कर दिया। परिवार एक-दूसरे के साथ विलाप कर रहे थे। बताया जा रहा है कि अमृतपाल गांव वालों का भी काफी दुलारा था। हर छोटे-बड़े की दिल से इज्जत करता था। बुरी खबर आने के उपरांत हर किसी का रो-रोकर बुरा हाल हैं। 

100% LikesVS
0% Dislikes