EXPOSE………यह थी लूटेंरी हसीना…खूबसूरती के जाल में फंसाकर लूटती थी कीमती गाड़ियां….अब सहयोगियों सहित है सलाखों के पीछे

LADIES ARREST BY SNE IMAGE

वरिष्ठ पत्रकार.मोहाली। 

महारानी की तरह अपना जीवन व्यतीत करने वाली एक गिरोह की संचालिका युवती तथा अन्य सहयोगियों सहित लगभग 1 दर्जन को पुलिस गिरफ्तार कर लिया। खुलासा हुआ है कि उक्त गिरोह की संचालिका लोगों को अपने जाल में फंसा कर बाद में सुनसान जगह से उसके सहयोगी लूटपाट कर लेते थे। फिलहाल, मोहाली पुलिस पीछे कश्मीर की रहने वाली गिरोह की संचालिका शामिया खान उर्फ खुशी तथा उसके सहयोगी अर्शदीप सिंह बठिंडा, जसपाल सिंह निवासी बठिंडा, गुरप्रीत सिंह निवासी बठिंडा, विक्रम सिंह मोहाली व अंगदजोत सिंह निवासी सेक्टर-35 चंडीगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि इस गिरोह में संचालिका को छोड़कर सभी के खिलाफ दर्जन भर के करीब आपराधिक मामले अलग-अलग थाना में दर्ज है। इस बात की पुष्टि, पुलिस के एक महिला शीर्ष अधिकारी ने की। 

पुलिस के मुताबिक आरोपी युवती के जरिए लोगों को अपना शिकार बनाते थे। युवती पहले बड़े लोगों से दोस्ती करती थी। फिर सुनसान जगह ले जाती थी। जहां पर गिरोह के अन्य सदस्य पहले एक्टिव होते थे और व्यक्ति को रोककर उनसे कीमती सामान और वाहन छीन लेते थे। आरोपियों की निशानदेही पर एक स्विफ्ट डिजायर कार भी बरामद की गई है। यह कार भी उन्होंने लूटी हुई थी। आरोपी अर्शदीप पर आठ केस दर्ज हैं, जबकि अन्य आरोपियों के बारे में पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है।

100% LikesVS
0% Dislikes