ACCIDENT…कैसे पंजाब की विधायक सड़क हादसे में बुरी तरह से घायल हुई……ताजा हालात क्या है, पूरी स्थिति को जानिए, इस रिपोर्ट में……?

BREAKING NEWS BY SNE NEWS

वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना।  

आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक राजिंद्रपाल कौर छीना एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गईं। वह लुधियाना साउथ विधानसभा सीट से विधायक है। पता चला है कि यह हादसा दिल्ली से लौटते समय खनोरी बॉर्डर के पास उनकी इनोवा कार डिवाइडर से टकराने की वजह से हुआ। हादसे में उनके साथ मौजूद गनमैन को भी चोटें आई हैं। दोनों को पहले हरियाणा के कैथल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद विधायक को लुधियाना रेफर किया गया। वर्तमान में उनका इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।


जानकारी के अनुसार, विधायक राजेंद्र पाल कौर छीना हाल ही में अमेरिका गई थीं, जहां उन्होंने एक कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया था। देर रात वह दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरीं। उन्हें लेने के लिए उनके पति, बेटा, गनमैन और ड्राइवर एयरपोर्ट पहुंचे थे। सभी लोग विधायक को साथ लेकर इनोवा गाड़ी से लुधियाना लौट रहे थे।


बताया जाता है कि जैसे ही गाड़ी खनौरी बॉर्डर के पास पहुंची, अचानक सामने कुछ आ गया। ड्राइवर ने गाड़ी को संभालने की कोशिश की, लेकिन वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। तेज टक्कर में गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और विधायक के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। गाड़ी की अगली सीट पर बैठे गनमैन को भी सिर और कंधे में चोटें आई हैं। पुलिस ने बताया कि हादसे के कारण का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों के बयान लिए जा रहे हैं। वाहन को जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है। 

100% LikesVS
0% Dislikes