BIG-UPDATE…..नहीं सहन कर पाया टीचर्स का टॉर्चर…….फंदे से लटका मिला छात्र का शव

STUDENT BY HANGMEN NOOSE-SNE

वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना।  

लुधियाना में स्कूल टीचर की मार और उनके द्वारा परेशान किए जाने से तंग आकर 13 साल के छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बच्चे ने घर की छत पर लगे टीन में पाइप के सहारे अपनी मां की चुन्नी से फंदा लगाया।घटना का पता उस समय चला जब बच्चे के परिजन उसे ढूंढते हुए छत पर गए। बच्चे का शव देख हड़कंप मच गया। जिसके बाद परिवार वालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन छह की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने जांच की तो मृतक बच्चे के कब्जे से एक सुसाइड नोट बरामद किया। जिसमें उसने अपने स्कूल की दो टीचरों पर कई गंभीर आरोप लगाए। जिसके बाद थाना डिवीजन छह पुलिस ने स्कूल टीचर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी टीचरों का पता लगाने में जुटी है।

100% LikesVS
0% Dislikes