BLAST AT LUDHIANA….1 की मौत, 6 गंभीर रूप से घायल, जानिए, इस घटना के पीछे क्या है असल वजह….?

BLAST-IMAGE-SNE

वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना। 

पंजाब के लुधियाना के वेरका मिल्क प्लांट में ब्लास्ट होने से एक कर्मचारी की मौत हो गई है। वहीं 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को डीएमसी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। थाना सराभा नगर के एसएचओ आदित्य शर्मा ने बताया कि बॉयलर में ब्लास्ट होने के कारण धमाका हुआ और इससे छह लोग घायल हो गए।


घायलों की पहचान


घायलों की पहचान कुलवंत सिंह, अजीत सिंह, पुनीत कुमार, दविंदर सिंह और गुरतेज के रूप में हुई।वहीं हादसे में कुणाल जैन की मौत हो गई है। वह हैबोवाल का रहने वाला था और उसकी उम्र 42 साल थी। उसकी पत्नी भी इसी प्लांट में काम करती है। कुणाल जैन को लेकर कर्मचारी सुधीर जैन का कहना है कि रात को वह सभी एक बर्थडे पार्टी में थे। इसी दौरान उसे फोन आया और रात को प्लांट में बुलाया गया। उन्होंने बताया कि उसे कहा गया था कि प्लांट का बॉयलर चेक करना है। उसकी छुट्टी थी और ऑफ ड्यूटी होने के बावजूद उसे बुलाया गया। प्लांट में 450 किलो वाले सिलेंडर होते हैं। कल विश्वकर्मा पूजा के बाद रात को उन्हें प्लांट का ट्रायल लेना था। ट्रायल ले रहे थे कि तभी हीटर प्लांट में ब्लास्ट हो गया।

100% LikesVS
0% Dislikes