SNE NETWORK.LUDHIANA.

लुधियाना में जीएसटी रेड से दुकानदारों में हड़कंप। (CREDIT-IMAGE-VIDEO-BY-SNE-NETWORK.)
अभी-अभी पंजाब से बहुत बड़ी अपडेट सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पंजाब की आर्थिक राजधानी लुधियाना में वस्तु एवं कर विभाग (जीएसटी) की विशेष टीम ने एक मार्केट में दबिश दी। वहां से लैपटॉप तथा कुछ दस्तावेज को टीम ने अपने कब्जे में लिया है। ऐसे में मार्केट ने इस दबिश के दौरान एसोसिएशन ने विरोध भी जताया तथा अपनी-अपनी दुकान के शटर को नीचे कर दिया। प्राथमिक जांच में पता चला है कि मार्केट की एसोसिएशन से जुड़े एक उच्च पदाधिकारी की दुकान में रेड हुई।
उधर, एसोसिएशन के अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि GST विभाग की टीम ने रेड के दौरान दुकान से लैपटॉप,मोबाइल फोन और कई महत्वपूर्ण कागजात अपने कब्जे में ले लिए हैं। इतना ही नहीं दुकान के स्टाफ को बाहर जाने से भी रोक दिया गया।जैसे ही इस बात की भनक अन्य दुकानदारों और एसोसिएशन के सदस्यों को लगी उन्होंने काम-काज ठप कर दिया और चौक में इकट्ठा होकर GST विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दुकानदारों ने GST मुर्दाबाद और भ्रष्टाचार बंद करो के नारे लगाते हुए अफसरशाही पर अपना गुस्सा निकाला। ###USA###GST-RAID###UK###CANADA###@

