SNE NETWORK.LUDHIANA.

लुधियाना में फायरिंग कर फाइनेंसर के परिवार के 3 सदस्यों को घायल कर दिया है।
लुधियाना के ग्यासपुरा की प्रीतम कॉलोनी में 20 हजार रुपए के लेनदेन के विवाद में देर रात युवकों ने परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें परिवार के 4 सदस्य घायल हो गए। वहीं, एक महिला के पैरों में 6 गोलियां लगी हैं। हमला करने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। घायलों में से एक युवक ने हिम्मत दिखाकर गाड़ी चलाई और अपने परिवार के सभी सदस्यों को गाड़ी में डालकर अस्पताल ले गया। वहां सभी का इलाज चल रहा है। यह पूरी घटना पड़ोसी के यहां लगे CCTV में कैद हुई है।
परिवार ने पुलिस को भी मामले की जानकारी दी है और लिखित में शिकायत भी सौंपी है। हालांकि, पुलिस ने अभी FIR नहीं की है। पुलिस का कहना है कि घायलों के बयान दर्ज कर लिए हैं। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हमले के बाद महिला के दोनों पैरों पर प्लास्टर चढ़ा हुआ है। वह अस्पताल में भर्ती है। इन्होंने ही पूरी कहानी बताई। (IMAGE-VIDEO-CREDIT-BY-SNE-NETWORK)###USA###UK###CANADA###FIRING-NEWS###AT-LUDHIANA###PUNJAB###INDIA###VIETNAM###SWEDEN###CHINA###IRELAND###GERMANY###FRANCE###AUSTRALIA###NEWZEALAND###@

