SNE NETWORK.LUDHIANA.

दफ्तर में मारपीट के बाद अधिकारी प्रवीन मीडिया से बचकर भागते हुए। (CREDIT-IMAGE-VIDEO-BY-SNE-NETWORK)
लुधियाना नगर निगम जोन बी दफ्तर में शिरोमणि अकाली दल के कौंसलर कमल अरोड़ा ने सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर प्रवीन सिंगला को उनके दफ्तर में ही थप्पड़ जड़ दिए। कमल अरोड़ा का आरोप है कि प्रवीण सिंगला न कोई काम करते और न सही तरीके से बात करते हैं।
बाद में बात करेंगे
कौंसलर ने कहा कि वो नगर निगम जोन में अपने वार्ड नंबर 20 के विकास कार्यों को लेकर आए थे और प्रवीन सिंगला से मिले फाइल पास करने को कहा, लेकिन उन्होंने कोई बात नहीं सुनी। इससे पहले भी वो लगातार वार्ड के काम लटका रहे थे। इसी बात को लेकर दफ्तर में बहस होने के बाद हाथापाई हुई। घटना के बाद प्रवीन सिंगला जोन बी दफ्तर से भागकर जाने लगे। मीडिया ने उनसे बात करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कहा बाद में बात करेंगे।

सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर प्रवीन सिंगला । (CREDIT-IMAGE-VIDEO-BY-SNE-NETWORK)
कई फाइलें अधिकारी प्रवीण सिंगला के पास रुकी हुई थी
इस मामले में पार्षद कमल अरोड़ा चक्रवीर सिंह के भाई अमरीक सिंह ने बताया कि वार्ड नंबर 20 की कई फाइलें अधिकारी प्रवीण सिंगला के पास रुकी हुई थी। आज उनके भाई सड़कों की मरम्मत और नई सड़क बनाने के लिए जो फाइलें दी हैं उस पर बातचीत करने गए थे। प्रवीण सिंगला ने उनके भाई को पहले गाली दी, जिस कारण माहौल खराब हुआ और उनके भाई के साथ प्रवीण सिंगल की हाथापाई हुई। अभी उनके भाई का मोबाइल बंद आ रहा है। जैसे ही वह उनके संपर्क में आते हैं तो वह भी पक्ष अपना जरूर रखेंगे।
अभी उन्हें मामले की जानकारी नहीं-एडिशनल कमिश्नर नीरज जैन
वहीं, अकाली दल के पूर्व विधायक रंजीत सिंह ढिल्लों ने कहा पूरा अकाली दल अपने पार्षद के साथ खड़ा है। जो अधिकारी हैं उन्हें समझना चाहिए कि जो कौंसलर काम लेकर आया वो जनता है। उनसे ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए। किसी अधिकारी को राजनीति में नहीं पड़ना चाहिए और लोगों के काम करने चाहिए। इस मामले में एडिशनल कमिश्नर नीरज जैन ने कहा कि अभी उन्हें मामले की जानकारी नहीं है जिनके साथ यह घटना घटित हुई है जब वह मेरे पास आएंगे तभी मामले का पता चल पाएगा।###USA###UK###CANADA###LUDHIANA-NEWS###PUNJAB###INDIA###VIETNAM###SWEDEN###IRELAND###AUSTRALIA###GERMANY###FRANCE###CHINA###@

