BREAKING NEWS..गैस लीक होने से बहुत बड़ा धमाका…जानेंगे, कितने लोग झुलसे..अब तक क्या है वहां के हालात..?

GAS-LEAK-FILE-IMAGE

SNE NETWORK.LUDHIANA.

घर के कमरे में साथ बनी किचन में ब्लास्ट हुआ, जिससे घर का सारा सामान जल गया। - Dainik Bhaskar

घर के कमरे में साथ बनी किचन में ब्लास्ट हुआ, जिससे घर का सारा सामान जल गया।

लुधियाना में गुरूवार सुबह एक घर में आग लगने से धमाका हुआ। जिससे घर की दीवार ढह गई। बेड, टीवी समेत सारा सामान जल गया। इस दौरान आग में मां-बेटे फंस गए और दीवार के मलबे में दब गए। जिन्हें लोगों ने तुरंत बाहर निकाला। घायलों को PGI चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने पहले कहा था कि प्रेशर कुकर पटने से धमाका हुआ। परिवार रात को किचन में खाना बना रहा था और कुकर चढ़ाकर सो गए। कुकर के भीतर बहुत ज्यादा प्रेशर बनने कारण फट गया। हालांकि बाद में पुलिस ने कहा कि गैस लीक हुई।

(IMAGE-VIDEO-CREDIT-BY-SNE-NETWORK)

घर में आग लगने के कारण जला टीवी।

घर में आग लगने के कारण जला टीवी। (IMAGE-VIDEO-CREDIT-BY-SNE-NETWORK)

धमाके के बाद गिरी दीवार का मलबा।

धमाके के बाद गिरी दीवार का मलबा। (IMAGE-VIDEO-CREDIT-BY-SNE-NETWORK)

किचन जहां धमाका हुआ, उसके बगल में ही सोने के लिए बेड लगे थे।

किचन जहां धमाका हुआ, उसके बगल में ही सोने के लिए बेड लगे थे। (IMAGE-VIDEO-CREDIT-BY-SNE-NETWORK)

पुलिस के मुताबिक, जमालपुर स्थित विचित्र नगर में गुरूवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे एक घर में धमाका हुआ। 8 कमरों के इस घर में यह धमाका ग्राउंड फ्लोर के कमरे में हुआ। जिस वक्त धमाका हुआ, घर पर विनोद, उनकी पत्नी रीमा और 14 साल का बेटा था। जिस कमरे में परिवार सोता था, उसी में किचन भी बनी हुई है।

दीवार का मलबा परिवार के ऊपर गिर पड़ा

पुलिस ने पहले बताया था कि विनोद गेटमैन का काम करता है। रात को परिवार किचन में कुछ खाने का सामान बना रहा था। इस दौरान उन्होंने कुकर गैस पर चढ़ा दिया। इसके बाद वह इसे बंद करना भूल गए और सो गए। सुबह करीब साढ़े 6 बजे कुकर में बने प्रेशर की वजह से वह फट गया। जिससे घर में आग लग गई और दीवार का मलबा परिवार के ऊपर गिर पड़ा। जिसमें मां-बाप और बेटा दब गए। हालांकि अब पुलिस ने गैस लीक के कारण धमाके की बात कही है।

हालत नाजुक

धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत वहां पहुंचे। उन्होंने आग बुझाने की कोशिश की। इसके बाद आग और मलबे के बीच से तीनों घायलों का बाहर निकाला। पहले उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक विनोद की हालत सीरियस बनी हुई है। रीमा की हालत भी नाजुक है। वह गंभीर रूप से झुलसी हुई है। बेटे को भी डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

कुकर से हुए धमाके के बाद घर की दीवार पर दरार पड़ गई।

कुकर से हुए धमाके के बाद घर की दीवार पर दरार पड़ गई। (IMAGE-VIDEO-CREDIT-BY-SNE-NETWORK)

तभी धमाके की आवाज सुनाई दीपड़ोसी खुर्शीद आलम

झुलसे परिवार के पड़ोसी खुर्शीद आलम ने कहा कि यहां 3 लोग रहते हैं। मैं सुबह 5 बजे उठा था और बाइक बाहर निकाली। गेट खोलने के बाद मैं वापस कमरे में आया और बेड पर लेटकर फोन चलाने लगा। तभी धमाके की आवाज सुनाई दी। जब कमरे से बाहर निकला तो आगे वाले कमरे देखे, वहां कोई नुकसान नहीं था।

रात से गैस लीक हो रही थी

जैसे ही पीछे देखा तो दीवार टूटी हुई थी और कमरे में आग लगी हुई थी। मां और बेटा अंदर थे, जबकि विनोद बाहर दीवार के पास वाले प्लॉट में पड़ा था। अभी क्या हुआ है, यह पता नहीं चल पाया है। उन्हें अस्पताल भेज दिया गया है। यहां किरायेदार रहते हैं। इसमें 8 कमरे हैं फिलहाल ऐसा लग रहा है कि रात से गैस लीक हो रही थी। सुबह तक पूरे कमरे में गैस भर गई होगी। सुबह जब कुछ बनाने लगे होंगे तो धमाका हो गया होगा। अभी तो यही संभावना लग रही है।

घटना के बारे में बताते पड़ोसी खुर्शीद आलम।

घटना के बारे में बताते पड़ोसी खुर्शीद आलम। (IMAGE-VIDEO-CREDIT-BY-SNE-NETWORK)

गैस बंद करना भूल गया परिवार

थाना जमालपुर के SHO प्रमोद राज ने बताया कि गैस लीक के कारण धमाका हुआ है। हालांकि उन्होंने इससे पहले कहा था कि हमें देर रात जानकारी मिली थी कि परिवार किचन में कुछ बना रहा था और गैस बंद करना भूल गया। कुकर फटने से घर की दीवार तक टूट गई है। मामले की जांच की जा रही है और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है।###USA###CANADA###FIRE-NEWS-LUDHIANA###SWEDEN###VIETNAM###IRELAND###CHINA###INDIA###@

100% LikesVS
0% Dislikes