वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना।
प्रमुख सोफत परिवार के 5 सदस्यों पर थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी पेशे से डॉक्टर हैं। आरोप है कि आरोपियों ने आवासीय और व्यावसायिक परिसरों में आयकर तलाशी कार्यों में कथित रूप से बाधा डाली। आरोपियों में संगत रोड, कॉलेज रोड के डॉ. जगदीश राय सोफत, डॉ. रमा सोफत, डॉ. अमित सोफत, डॉ. रुचिका सोफत, डॉ. हीरा सिंह रोड, सिविल लाइंस के डॉ. सुमित सोफत शामिल हैं।
एफआईआर आयकर (जांच) के उप निदेशक अनुराग ढींडसा की शिकायत के बाद दर्ज की गई है। अधिकारियों को 18 दिसंबर, 2024 को प्रिंसिपल डायरेक्टर ऑफ इनकम टैक्स के आदेश के तहत की गई तलाशी के दौरान धमकियां और असहयोग का सामना करने की सूचना दी। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने बार-बार अधिकारियों को झूठे कानूनी मामलों जिसमें यौन उत्पीड़न की भी धमकी दी। कथित तौर पर कर्मचारियों को महत्वपूर्ण रिकॉर्ड के खुलासे को रोकने के लिए डराने की कोशिश की गई।
डॉक्टरों पर बंद कमरों और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड, ईआरपी सॉफ्टवेयर तक पहुंच करने से इनकार किया गया और तलाशी अभियान के वैध निष्पादन के दौरान जानबूझकर बाधाएं पैदा करने का भी आरोप लगाया गया था। एफआईआर में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने कर्मचारियों के बयानों में हस्तक्षेप किया है।

