वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना।
हिंदू देवी देवताओं का एक महिला ने बेअदबी की है। इस घटना के उपरांत पूरे इलाके में तनावपूर्ण माहौल हो गया।। घटना लुधियाना के सलेम टाबरी स्थित रमेश स्वीट्स शॉप वाली गली में शनिवार को हुई है। इस घटना से गुस्साए लोगों ने महिला को सबक भी सिखाया है। बताया जा रहा है कि महिला की घिनौनी हरकत सीसीटीवी कैमरा में कैद हो चुकी है। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। महिला के खिलाफ पुलिस ने आपराधिक मामला दर्ज कर लिया।
क्या है पूरा मामला, समझिए, इस रिपोर्ट में…?
इलाके में रहने वाली एक महिला भागी-भागी मंदिर में घुस आई। उसने आते ही मंदिर के अंदर पवित्र शिवलिंग पर चप्पल से प्रहार करना शुरू कर दिए। इतना ही नहीं आरोपी महिला ने पवित्र शिवलिंग के साथ-साथ देवी देवताओं की मूर्तियों पर भी चप्पल मारे। ऐसा कर महिला ने हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई।
महिला की इस कार्य को देख मंदिर में पूजा करने आए लोगों ने महिला को तुरंत काबू कर लिया। जैसे ही स्थानीय लोगों को इस घटना का पता चला तो कई लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और महिला की धुनाई की। इसके बाद थाना सलेम टाबरी पुलिस को बुला कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने राजेश कुमार उर्फ पाली सहजपाल की शिकायत पर महिला सोनिया के खिलाफ मामला दर्ज किया है।