BREAKING–सिलेंडर फटा……भयानक विस्फोट, इतने लोग झुलस गए…अब तक नहीं पहुंची एंबुलेंस

CYLINDER BLAST

वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना।  

यहां पर सिलेंडर से विस्फोट हो गया। एक परिवार के 4 सदस्य इसकी चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि वह लोग बुरी तरह से झुलस गए। सभी को सिविल अस्पताल भर्ती किया गया। प्राथमिक उपचार देने के उपरांत चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। विस्फोट के पूर्ण कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। एंबुलेंस के सूचित करने पर नहीं पहुंचने का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस तथा प्रशासन की टीम जांच में जुट चुकी है। फिलहाल, किसी प्रकार से कोई अधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया। मामला, पंजाब के शहर लुधियाना की बस्ती जोधेवाल का है।  घायलों की पहचान पति राहुल, पत्नी पूजा, बेटा वंश(7) और बेटी अनन्या (1) के रूप में हुई है।

ऐसे हुआ सिलेंडर लीक


जानकारी देते हुए इलाका निवासी सुच्चा सिंह ने कहा कि राहुल की पत्नी पूजा कमरे में खाना बना रही थी। पूरा परिवार कमरे में मौजूद था। अचानक से गैस लीक की बदबू आने लगी। उसने सिलेंडर तुरंत पानी की बाल्टी में रख दिया। उसके बाद बहुत जोर से विस्फोट हो गया। आवाज पूरे क्षेत्र में आई।  कमरे का सारा सामान राख हो गया। लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। परिवार के सभी सदस्य कुल 40 फीसदी झुलस गए है। झुलसे परिवार को चंडीगढ़ पीजीआई में रेफर किया गया है।

100% LikesVS
0% Dislikes