वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना।
पंजाब के लुधियाना में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंदते हुए आगे बढ़ता रहा। सड़क पर दौड़ती कार को देख बाइक सवारों ने उसकी वीडियो बनाई और पुलिस को सूचना दी। वहीं कुछ लोगों ने कार ड्राइवर का पीछा कर उसे ऋषि नगर इलाके के पेट्रोल पंप के पास जाकर पकड़ा। इसके बाद लोगों की ड्राइवर से कहासुनी हुई। इसके बाद नाराज लोगों ने पुलिस को सूचना दी। आखिर में ड्राइवर लोगों के सामने हाथ जोड़ने लगा।
प्रत्यक्षदर्शी अमन ने कहा कि वह सड़क किनारे खड़ा था। तभी उसने देखा कि एक तेज-रफ्तार कार सड़क पर आ रही थी। कार ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया। जिस कारण उसने कई बाइक सवारों को टक्कर मारी। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। कार ड्राइवर को कुछ दूरी पर लोगों ने पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने पहले ड्राइवर से गाली-गलौज की और फिर उसकी पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि ड्राइवर लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। फिलहाल पुलिस का कहना है कि कोई शिकायत दर्ज कराई जाएगी तभी कार्रवाई की जाएगी।

