वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना।
यहां पर माहौल तब तनावपूर्ण हो गया, जब एक घर से मां-बेटे का शव हासिल हुआ। दोनों के शव पर चोट के निशान पाए गए। आशंका जताई जा रही है किसी ने दोनों की हत्या कर दी। फिलहाल, पुलिस ने महिला के पहले पति सुनील को हिरासत में ले लिया। मरने वाली महिला की पहचान सोनिया (45) तथा उसके बेटे कार्तिक (10) के तौर पर हुई। मामला, पंजाब के जिला लुधियाना शहर के एक क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। दोनों के शव पुलिस ने कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। पता चला है कि महिला लिव-इन-रिलेशन में विजय नामक व्यक्ति के साथ रह रही थी। वह घटनाक्रम के उपरांत फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने हर पहलू पर अपनी जांच को आरंभ कर दिया।
जानकारी के मुताबिक महिला सोनिया करीब 4 साल पहले प्रेम विहार में रहने आई थी। महिला अपने बेटे के साथ यहां रहती थी। इलाके के लोगों ने बताया कि महिला का उसके पहले पति के साथ तलाक हुआ है। कुछ समय पहले एक अन्य व्यक्ति के साथ वह लिव इन रिलेशन में रह रही थी। फिलहाल पुलिस ने महिला के पहले पति सुनील को हिरासत में लिया है। पुलिस ने महिला के पहले पति मोबाइल को पुलिस ने जब्त कर लिया है और उसकी कॉल डिटेल आदि खंगाली जा रही है। सुनील ने बताया उसकी 2011 में सोनिया से शादी हुई थी। घर पर किसी न किसी बात को लेकर आपस में कलह रहता था इस कारण 2020 में उसने उससे तलाक ले लिया।
घटना की जांच करने वाले पुलिस ने अधिकारी ने बताया कि सोनिया और कार्तिक के शव से काफी बदबू आ रही है। सोनिया के चेहरे पर किसी तेजधार हथियार या भारी चीज से मारा गया है। आज लोगों ने जब घटना का जानकारी दी तो पुलिस ने मौके पर पहुंच शवों को कब्जे में लिया। फिलहाल महिला के पहले पति सुनील से पूछताछ की जा रही है।