वरिष्ठ पत्रकार.खन्ना लुधियाना।
अभी-अभी एक कमरे में दो युवक मृत पाए गए। वाक्यात, शुक्रवार रात 8 बजे के करीब का बताया जा रहा है। मामला, खन्ना के माछीवाड़ा साहिब इलाके में कोहाड़ा रोड स्थित माडल टाउन कालोनी का पाया जा रहा है। प्राथमिक जांच में सामने आया दोनों युवकों की मृत्यु संदिग्ध परिस्थितियों में हुई। मृतकों की पहचान 24 वर्षीय दीपक कुमार दीपू और विजय कुमार के तौर पर हुई। दोनों मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे और यहां गुरु गढ़ में रहते थे।
कमरे में मृत मिले
सुलक्षण कुमार ने बताया कि उसका बेटा दीपक कुमार दीपू और भांजा विजय घर से धार्मिक स्थान पर माथा टेकने की बात कहकर निकले थे। दोनों शाम तक घर नहीं लौटे। इसी बीच सूचना मिली कि वे कमरे में मृत पड़े हैं। जब कमरे में जाकर देखा तो दोनों की मौत हो चुकी थी। उनकी मौत कैसे हुई, इस बारे में कुछ पता नहीं चला।
जांच कर रही पुलिस
इस मामले में युवकों की मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस 3 पहलुओं पर जांच कर रही है। माना जा रहा है आशंका जताई जा रही है कि दोनों युवकों की मृत्यु सांप के डसने की वजह से हो सकती है। दूसरा पहलू यह है कि जैसे कमरे में खाने पीने का सामान बिखरा पड़ा था, इसे खाने के बाद मौत हो सकती है। तीसरा पहलू नशे को मानकर पुलिस जांच कर रही है।