LUDHIANA BREAKING—-नशेड़ियों का आतंक……मेडिकल स्टोर मालिक की आंखों में डाला मिर्ची पाउडर, नशे के कैप्सूल देने से किया था इंकार, तेजधार हथियार से भी किया हमला

वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना। 

नशेड़ी आए दिन नशे की पूर्ति के लिए बेकसूर लोगों का अपना निशाना बना रहे है। ताजा मामला, पंजाब के जिला लुधियाना के एक क्षेत्र से जुड़ा है। नशे की मांग नहीं पूरा करने वाले एक मेडिकल स्टोर पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। पता चला है कि हमले से पूर्व दुकान संचालक की आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया। घायल को अस्पताल भर्ती किया गया। मुकेश नामक संचालक के बयान पर पुलिस 2 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। वारदात रात 11 बजे के करीब की है। घटना से जुड़ी सभी तस्वीरें पास में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो चुकी है। पुलिस जांच में जुटी चुकी है। क्षेत्र में दहशत का माहौल है। 

मेडिकल स्टोर के संचालक के बेटे संदीप ने बताया कि शुक्रवार की देर रात्रि एक एक्टिवा सवार 2 नशेड़ी उनकी दुकान में घर आते है। नशे से पूरी तरह झूल रहे थे। पूर्व सिरिंज की मांग की तो दुकान की पर्ची की मांग की गई तो नशे के कैप्सूल मांगने लगे। उन्हें मना कर दिया गया। फिर बाद में पापा से विवाद करने लगें। मना करने पर उन्होंने पापा के आंख में मिर्ची का पाउडर डाल दिया। तेजधार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल हालत में अस्पताल भर्ती किया। उधर, पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा में वारदात को अंजाम देने वालों को पहचान लिया। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस दावा इस बात का कर रही है कि जल्द दोनों जेल की सलाखों के पीछे होंगे।

100% LikesVS
0% Dislikes