SNE NETWORK.LUDHIANA.

लुधियाना में बेटे ने जलाया पूर्व फौजी का घर। (VIDEO-IMAGE-CREDIT-BY-SNE-NETWORK)
थाना मेहरबान के अंतर्गत गांव सीड़ा में एक बेटे ने अपने ही पूर्व फौजी पिता के घर को आग लगा दी। पुलिस के अनुसार, जब बुजुर्ग पिता अपने किसी निजी काम से कोर्ट गए हुए थे, तब पीछे से उनके बेटे ने ही घर का ताला तोड़कर पूरा घर जला दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पूर्व फौजी घर को ताला लगाकर कोर्ट कॉम्प्लेक्स गए थे
पूर्व फौजी बुध राम (65) ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 10 जून 2026 को वह अपने घर को ताला लगाकर कोर्ट कॉम्प्लेक्स गए थे। आरोप है कि उनकी गैरमौजूदगी में उनके बेटे लोकेश कुमार ने घर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और आग लगा दी। आग इतनी भीषण थी कि घर में रखा बेड, एलईडी टीवी, सीसीटीवी कैमरे, कीमती कपड़े, पंखे और छत पर लगी पीवीसी पूरी तरह जलकर राख हो गई। इस आगजनी में पूर्व फौजी को करीब 10 से 15 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। घर के मंदिर में रखी पूजा-पाठ की सामग्री और पवित्र धार्मिक ग्रंथ भी आग की चपेट में आकर नष्ट हो गए।

जानकारी देते हुए पीड़ित पूर्व फौजी बुध राम।
आगे की कानूनी कार्रवाई कर रहे सब-इंस्पेक्टर राधे श्याम
घटना की शिकायत मिलने के बाद थाना मेहरबान की पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया है। आरोपी बेटे लोकेश कुमार के खिलाफ बीएनएस (BNS) की धारा 125, 326(G), 324(4) और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर राधे श्याम को सौंपी गई है, जो अब आगे की कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं।###USA###CANADA###UK###FIRE-AT-HOME-NEWS###LUDHIANA###PUNJAB###INDIA###CHINA###IRELAND###SWEDEN###VIETNAM###GERMANY###AUSTRALIA###NEWZEALAND###UKRAINE###RUSSIA###FRANCE###@

