LUDHIANA BREAKING—-यह कैसी गुंडागर्दी……लड़की छेड़ने वालों को विरोध रास नहीं आया…..तो बेकसूर का सिर फोड़ दिया, हालत चिंताजनक

वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना।

पंजाब में गुंडागर्दी अब आम बात हो चुकी है। खासकर, पंजाब के लुधियाना शहर का तो हाल काफी बुरा है। प्रतिदिन कोई न कोई गुंडागर्दी का मामला सामने आता ही रहता है। ताजा मामला भी इस प्रकार की श्रेणी से ही जुड़ा है। मोहल्ले में कुछ बदमाश लोग प्रतिदिन एक लड़की के साथ छेड़छाड़ करते रहते है। एक व्यक्ति ने उनका विरोध किया तो उन्हें रास नहीं आया। सिर पर हमला कर व्यक्ति के साथ सरेआम गुंडागर्दी का परिचय दिया। बताया जा रहा है कि घायल राजकुमार के सिर की हड्डी बाहर आने की वजह से हालत काफी चिंताजनक है। सीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया। मामला सोमवार की देर रात्रि का है। पुलिस ने लगभग दर्जन अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। सारा घटनाक्रम पास में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो चुका है। 

सिविल लाइन क्षेत्र में राजकुमार दर्जी का काम करता है। उनके क्षेत्र में प्रतिदिन बदमाश लोग लड़कियों के साथ अक्सर छेड़छाड़ करते थे। उन्होंने देर रात्रि उन्हें समझाया लेकिन उन्हें बिल्कुल यह बात रास नहीं आई। दर्जन भर से ऊपर बदमाश लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला बोल दिया। पूर्व में बड़ी मुश्किल से राजकुमार ने किसी के घर  जाकर अपनी जान बचाई। हमलावर, उसके पास के अन्य घर से इंट तथा पत्थरों को बरसाने लगे। राजकुमार वहां से बाहर आया तो हमलावरों ने उसके सिर पर तेजधार तलवार से हमला कर दिया। पता चला है कि खून से लथपथ राजकुमार जमीन पर बेहोश होकर गिर गए। 

सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। हमलावर वारदात को अंजाम देने के उपरांत फरार हो गए। हमलावरों की संख्या दर्जन भर से ऊपर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। सीसीटीवी के माध्यम से पहचान की जा रही है। जल्द पकड़ने का पुलिस द्वारा दावा किया जा रहा है। फिलहाल, क्षेत्र में दहशत का माहौल है। 

100% LikesVS
0% Dislikes