MURDER CASE……शादी से मना कर दिया था सिंगर ने अपने प्रेमी को….इसलिए, उतार दिया मौत के घाट, साजिश में पिता भी था शामिल…पुलिस ने पकड़ा ऐसे…?

death-pictures-4

SNE NETWORK/AMRITSAR/LUDHIANA/CHANDIGARH.

पंजाबी सिंगर इंदर, जिसकी गोली मारकर हत्या की गई। - Dainik Bhaskar

पंजाबी सिंगर इंदर, जिसकी गोली मारकर हत्या की गई। (CREDIT-IMAGE/VIDEO-BY-SNE-NETWORK)

पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर की हत्या के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को अरेस्ट किया है। उन्हें 2 दिन की रिमांड पर लिया गया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा इंदर कौर के साथ जबरदस्ती शादी करना चाहता था। सुखविंदर का पिता प्रीतम सिंह भी इस बात के लिए सहमत था। लेकिन इंदर उसके साथ शादी नहीं करना चाहती थी।

दरअसल, इंदर को पता चल चुका था कि सुखविंदर पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। इसलिए उसने शादी करने से साफ मना कर दिया था। इसी बात की रंजिश में सुखविंदर 8 मई को कनाडा से नेपाल के रास्ते भारत आया। इसके बाद इंदर की गोली मारकर हत्या कर दी और लाश को नहर में फेंक दिया। सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा मोगा का रहने वाला है। उसके पिता प्रीतम और 2 दोस्तों करमजीत सिंह और रविंदर सिंह उर्फ रवि को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सुक्खा की गिरफ्तारी अभी बाकी है। गिरफ्तार तीनों आरोपी टैक्सी ड्राइवर बताए जा रहे हैं।###UK###MURDER-NEWS###USA###CANADA###@

100% LikesVS
0% Dislikes