NEW UPDATE…जानिए, कैसे कोर्ट में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर गुरविंदर सिंह को वकील ने जड़ दिए थप्पड़..?

SOCIAL MEDIA INFLUENCER GURVINDER PRINKAL-SNE

वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना। 

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर गुरविंदर सिंह प्रिंकल को अदालत परिसर के बाहर एक वकील ने थप्पड़ मार दिया। इसके बाद पुलिस प्रिंकल को कोर्ट ले गई लेकिन प्रिंकल के साथियों ने वहां काफी हंगामा किया। इस दौरान प्रिंकल के प्रतिद्वंदी हनी सेठी और हरप्रीत सिंह मक्खू भी वहां पहुंचे। उनकी भी प्रिंकल के परिवार वालों के साथ काफी बहस हुई। पुलिस ने वहां माहौल शांत किया। जिस वकील ने प्रिंकल को थप्पड़ मारा है उक्त वकील के खिलाफ भी प्रिंकल ने सोशल मीडिया पर कुछ बोला था।


जानिए, क्या था पूरा मामला


एक वकील द्वारा 3 साल पहले दर्ज कराए मामले में जूता कारोबारी प्रिंकल को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया था। उसे बुधवार अदालत में पेश करना था। प्रिंकल कोर्ट रूम में दाखिल होने लगा तो गेट के बाहर ही पहले से खड़े एक वकील ने उसके मुंह पर थप्पड़ मार दिया। इसी दौरान प्रिंकल के साथियों और उक्त वकील के बीच काफी कहासुनी और बात हाथापाई तक पहुंच गई। पुलिस ने बीच बचाव कर माहौल शांत कर दिया।


वीडियो जारी कर युवक बोला-पुलिस ने मुझे गैंगस्टर बना दिया


वहीं, दूसरी तरफ इन्फ्लुएंसर प्रिंकल द्वारा कुछ दिन पहले दर्ज कराया केस पेचीदा होता जा रहा है। डिवीजन 7 पुलिस ने इस मामले में जालंधर के गैंगस्टर लक्खू बाबा के साथ-साथ गैंगस्टर रिशब बेनीपाल और अन्य पर मामला दर्ज किया था, जो सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दर्ज हुआ था। वहीं, सीसीटीवी फुटेज में जो युवक दिख रहा है, उसका सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह कह रहा है कि वह एक दुकान पर पांच सौ रुपये दिहाड़ी पर काम करता है लेकिन पुलिस ने उसे गैंगस्टर बना दि
या।

100% LikesVS
0% Dislikes