PUNJAB BREAKING…..मूर्ति पूजा दौरान चली ताबड़तोड़ गोलियां….गोली लगने से युवक की मौत, इलाके में दहशत का माहौल

GUNSHOT-LATEST-IMAGE-SNE

वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना।  

मूर्ति पूजन समारोह के दौरान पिता के सामने बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने करीब 3 से 4 राउंड फायरिंग की। वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंचे मृतक के मामा पर भी आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला किया। घटना रात करीब 10 बजे की है। मृतक की पहचान मोनू कुमार (20) के नाम से हुई, जो किराना की दुकान चलाता था। हालांकि हत्या का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। आज युवक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामला, पंजाब के लुधियाना की शेरपुर फौजी कॉलोनी से जुड़ा है। पुलिस ने आधा दर्जन के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल, किसी शीर्ष अधिकारी ने इस बारे पुष्टि नहीं की। 


मृतक मोनू के परिवार ने कहा कि दुकान के पास ही मूर्ति पूजन किया जा रहा था । मूर्ति पूजन के दौरान कुछ युवकों ने हमला कर दिया है।  मोनू जमीन पर खून से लथपथ होकर गिर गया।  मोनू को मैं सिविल अस्पताल लेकर गए तो डॉक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया। परिवार के मुताबिक, ये हत्यारे इलाके में खुलकर चिट्टा भी बेचते हैं। जिन युवकों ने गोलियां चलाई है, सभी युवक उत्तर प्रदेश और बिहार के हैं। इन सभी युवकों के पास अवैध हथियार रखे है। पप्पू ज्यादातर बिहार में रहता है। वह वहीं से सारा रैकेट चला रहा है। पुलिस प्रशासन से मांग है कि हत्यारे को दबोचा जाए।

100% LikesVS
0% Dislikes