वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना।
एक डॉक्टर ने लिव इन रिलेशनशिप में साथ रहने वाली महिला के प्राइवेट पार्ट में शराब की बोतल घुसेड़ दी। इतना ही नहीं डॉक्टर ने महिला के साथ मारपीट कर उसके साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकियां भी दी। महिला ने यह गंभीर आरोप लुधियाना के प्रतिष्ठित डॉ. सुमित सोफत पर लगाए हैं। महिला के बयान पर चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई।
यह था पूरा मामला
पीड़िता की शिकायत के मुताबिक वह डॉ. सुमित सोफत के साथ पिछले 15 वर्षों से लिव इन रिलेशनशिप में रह रही है। आरोपी उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। डॉ. सुमित सोफत और महिला का एक बेटा है और एक बेटी भी है। अब वह पत्नी को छोड़ कर उसके साथ लिव इन रिलेशन में रह रहा था। जब पीड़िता ने आरोपी डॉक्टर को पहली पत्नी से तलाक लेने की बात की तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और कई तरह की धमकियां दी।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि 26 जुलाई की रात डॉ. ने शराब के नशे में उनके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। जब पीड़िता ने विरोध किया, तो डॉक्टर ने उसे धक्का देकर बिस्तर पर गिरा दिया। पीड़िता के कपड़े फाड़ दिए और मारपीट की। डॉक्टर ने हद पार करते हुए बीयर की खाली बोतल उनके प्राइवेट पार्ट में डाल कर चोट पहुंचाई।

