SPECIAL NEWS–यह हाल है सीएम मान का…..अब दंगा पीड़ितों की नजरअंदाज हो रही मांगें……यहां हुई जमकर नारेबाजी

CM BHAGWANT MANN-SNE

वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना। 

यह हाल है पंजाब की आप सरकार का। खासकर, प्रदेश के सीएम भगवंत मान की हवा इतनी ऊंची हो चुकी है कि अब तो उन्होंने फरियादों की मांगों को भी नजरअंदाज करना शुरू कर दिया। मामला, पंजाब के लुधियाना शहर से जुड़ा है। सोमवार भगवंत मान तथा पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पहुंचे थे। वहां पर वर्ष 1984 दिल्ली दंगा पीड़ितों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के लिए कई बार गुहार लगाई, लेकिन, एक बार भी सीएम उनसे मुलाकात करने के लिए पहुंचे। उल्टा पुलिस द्वारा उनके साथ धक्का शाही का संगीन आरोप लगा है। पीड़ितों का गुस्से इतना बढ़ गया कि उन्होंने प्रदेश के सीएम से लेकर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

..जानिए क्या है पूरा मामला, और क्या-क्या है मांग


 दंगा पीड़ित एसोसिएशन के प्रमुख संयोजक सुरजीत सिंह ने कहा कि पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर उनकी कुछ मांगे थी जो पंजाब सरकार को पूरी करनी थी, लेकिन मुख्यमंत्री की तरफ से उन्हें पूरा नहीं किया जा रहा है। बताया कि शहर में 25 हजार दंगा पीड़ित परिवार रहते हैं। जिन्हें घर और काम के लिए बूथ अलॉटमेंट होने है। नौजवानों को नौकरी देनी है और बच्चों की बीए तक की फ्री पढ़ाई की मांग के साथ साथ मेडिकल और नॉन मेडिकल में 2 प्रतिशत कोटा बहाल करने की मांग थी। इसके अलावा विधानसभा में सिख कत्लेआम के लिए निंदा प्रस्ताव लाना था, जो पंजाब सरकार उनकी मांग पूरी नहीं कर रही। 

100% LikesVS
0% Dislikes