VIRAL-VIDEO-EXCLUSIVE….शाही इमाम पर जड़ दिए थप्पड़….ईंटें भी बरसाई, जानेंगे, कौन है जिन्होंने दिया इस वारदात को अंजाम..?

FILE-IMAGE-SHAHI-IMAM-PHOTO-BY-SNE-NEWS

SNE NETWORK.LUDHIANA.

पंजाब के शाही इमाम उस्मान लुधियानवी को थप्पड़ मारता आरोपी। - Dainik Bhaskar

पंजाब के शाही इमाम उस्मान लुधियानवी को थप्पड़ मारता आरोपी।

पंजाब के शाही इमाम मौलाना मोहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी पर हमला किया गया। बाप-बेटों ने उन पर ईंटें बरसाईं। वहीं, एक आरोपी ने उन्हें थप्पड़ा भी मारा। इसका वीडियो भी सामने आया है। हमला लुधियाना में जामा मस्जिद के बाहर किया। घटना के पीछे मस्जिद परिसर में बनी दुकानों को लेकर चल रहा विवाद बताया जा रहा है। थाना डिवीजन नंबर-2 पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान ब्राउन रोड पर रहने वाले उबैद उर रहमान, उसके बेटे अतीक उर रहमान और मोहम्मद अहमद के रूप में हुई है।

हमला करते हुए आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद।

हमला करते हुए आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद।

मामले में शिकायत मस्जिद कार्यालय प्रभारी मोहम्मद मुजाहिद ने दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि जामा मस्जिद का रेनोवेशन कार्य चल रहा है, जिसकी निगरानी खुद शाही इमाम कर रहे हैं। 1 फरवरी को जब शाही इमाम मस्जिद पहुंचे तो आरोपी वहां आए और गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद उन लोगों ने ईंट से हमला कर दिया। मुजाहिद ने कहा कि जब उन्होंने और शाह नवाज ने बीच-बचाव किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। आस-पास के लोग जमा हुए तो आरोपी मौके से फरार हो गए। बाद में पुलिस को सूचना देकर शिकायत दी गई।

पंजाब के शाही इमाम उस्मान लुधियानवी जानकारी देते हुए।

पंजाब के शाही इमाम उस्मान लुधियानवी जानकारी देते हुए।

पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि मस्जिद परिसर में कुछ व्यावसायिक दुकानें हैं, जिन पर आरोपी अपना मालिकाना हक जता रहे थे। पूरे परिसर के रेनोवेशन के चलते दुकानों को लेकर विवाद बढ़ गया। पहले दोनों पक्षों में समझौते की कोशिश की गई, लेकिन सहमति न बनने पर पुलिस ने केस दर्ज किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS की धाराएं 115 (2) (जान बूझकर चोट पहुंचाना), 126(2) (गलत तरीके से रोकना), 332-सी (घर में घुसपैठ), 3(5) (सामूहिक मंशा) और 351(2) (धमकी) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

शाही इमाम पंजाब उस्मान लुधियानवी मामले के बारे में बताते हुए।

शाही इमाम पंजाब उस्मान लुधियानवी मामले के बारे में बताते हुए।

पीड़ित ने पुलिस को बताईं 3 बड़ी बातें…

  • थाना डिवीजन नंबर-2 पुलिस को मकान नंबर 140, शाहपुर रोड, जामा मस्जिद, फील्डगंज के रहने वाले मोहम्मद मुजाहिद ने बताया- मैं जामा मस्जिद का ऑफिस इंचार्ज हूं तथा मस्जिद की देखरेख भी करता हूं। वर्तमान में जामा मस्जिद का नवीनीकरण कार्य चल रहा है, जो पंजाब के शाही इमाम मौलाना मोहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी की देखरेख में किया जा रहा है।
  •  1 फरवरी को शाही इमाम जामा मस्जिद के कार्य के लिए दोपहर लगभग 3 बजे जामा मस्जिद फील्डगंज, लुधियाना आए। उसी समय उबैद-उर-रहमान पुत्र मोहम्मद अहमद, अतीक-उर-रहमान पुत्र मोहम्मद अहमद और मोहम्मद अहमद पुत्र उबैद-उर-रहमान निवासी ब्राउन रोड वहां आए और जामा मस्जिद के बाहर शाही इमाम को घेर लिया। इन्होंने शाही इमाम के साथ गाली-गलौज की। जब उन्हें ऐसा करने से रोका गया तो उन्होंने शाही इमाम के साथ मारपीट शुरू कर दी। उबैद-उर-रहमान ने शाही इमाम को मारने के इरादे से ईंट उठाकर फेंकी।
  • मुजाहिद ने बताया- जब हम उन्हें बचाने के लिए आगे आए तो उन्होंने हमारे साथ भी मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने शाही इमाम, मुझे और शाहनवाज अहमद को भी चोटें पहुंचाईं। आसपास एकत्र हुए लोगों ने हमें उनके चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद भी वे शाही इमाम और हमें जान से मारने की धमकियां देते रहे।
  •  इसका कारण यह है कि उक्त व्यक्ति जामा मस्जिद की दुकानों पर अपना अवैध अधिकार जताते हैं। उन्होंने पहले भी शाही इमाम पर कई बार हमले किए हैं और लगातार जान से मारने की धमकियां देते रहे हैं। अब तक पंचायत स्तर पर समझौते की कोशिशें चलती रहीं, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। अतः इनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई अब करवाई गई।
100% LikesVS
0% Dislikes