वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना।
गैंगस्टर तथा कुख्यात अपराधियों के लिए पंजाब की केंद्रीय जेल (सुधार गृह) किसी पांच सितारा से कम नहीं हैं। लुधियाना केंद्रीय जेल ने इस बात का सबूत दे दिया हैं। हिमाचल प्रदेश के कुख्यात गैंगस्टर के जन्मदिन की पार्टी जेल के भीतर काफी धूमधाम से मनाई गई। सोशल मीडिया में गुरुवार को तस्वीरें खूब वायरल हुई।
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर जेल प्रशासन पर सवाल खड़े हो गए। बचाव में जेल अधीक्षक का तर्क था कि वीडियो 15 दिन पुराना हैं। किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई का कोई प्रमाण नहीं दिया। बताया जा रहा है कि जेल में सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआरपीएफ तथा पंजाब पुलिस के हवाले हैं। ऐसी ही घटनाओं को पंजाब एंड हरियाणा उच्च न्यायालय पंजाब सरकार से लेकर पंजाब पुलिस को कई बार फटकार लगा चुका हैं। उन्हें कई बार तलब भी किया जा सुका हैं। उसके बावजूद किसी प्रकार का कोई सुधार देखने को नहीं मिल रहा हैं।
विभागीय सूत्रों से पता चला है कि यह सब कुछ बड़े अधिकारियों तथा राजनीति संरक्षण की वजह से हो रहा हैं। जब तक इसमें कोई सुधार नहीं आता, तब तक इन मामलों पर अंकुश नहीं लगाया जा सकता हैं।