ट्रेन में लुटेरों ने मचाया आतंक…..लूट ले गए लाखों का जेवर…फिलहाल, पुलिस जुटी जांच में….?

CRIME-FILE-IMAGE

SNE NETWORK.LUDHIANA.

ट्रेन में चोरों का आतंक जारी है। चोर यात्रियों के महंगे सामान पर हाथ साफ कर रहे हैं। ताजा मामला लुधियाना का है, जहां राजस्थान के जयपुर से ट्रेन में सफर कर लुधियाना पहुंचे एक परिवार के लाखों के गहने चोरी हो गए। हालांकि पूरा परिवार ट्रेन के थर्ड एसी में सफर कर रहा था। बावजूद चोरों ने एसी बर्थ में भी सेंधमारी कर ली। जयपुर-अमृतसर एक्सप्रेस के थर्ड एसी कोच से चोरों ने एक परिवार के करीब 10 लाख रुपये के जेवर चुरा लिए। परिवार जयपुर से शादी समारोह में शामिल होने लुधियाना आ रहा था।

परिवार लुधियाना स्टेशन पर उतरकर शादी वाले घर पहुंचा तो उन्हें चोरी का पता चला। अंकुश जैन ने बताया कि वह अपनी मौसी की बेटी की शादी के लिए परिवार समेत जयपुर गांधीनगर स्टेशन से ट्रेन के थर्ड एसी कोच में सवार हुआ था। उसके साथ उसकी पत्नी, 70 वर्षीय बुजुर्ग मां और चार साल की बेटी भी थी। 

रात के समय जब पूरा परिवार ट्रेन में सो रहा था, तब चोरों ने उनके बैग से जेवर चुरा लिए। लुधियाना में मौसी के घर पहुंचने पर जब बैग खोला गया तो गहनों के डिब्बे खाली मिले। बैग से तीन तोले की सोने की चेन, सोने की अंगूठी और डायमंड टॉप्स चोरी हुए हैं। अंकुश ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि एसी कोच का महंगा किराया देने के बावजूद वहां कोई सुरक्षा नजर नहीं आई। अंकुश ने लुधियाना जीआरपी में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

100% LikesVS
0% Dislikes