SNE NETWORK.LUDHIANA.

पटियाला में परिवार के जहर निगले के मामले में महिला ने जज के सामने पूरे राज खोले। ICU में भर्ती महिला तमन्ना ने जज को बताया कि ननद-ननदोई ने उनसे 55 लाख रुपए ठगे। पैसे वापस मांगे तो देने से मुकर गए। ननदोई रणबीर छिब्बर उर्फ लक्की ने अपने एसएचओ साढ़ू का रौब दिखाकर धमकाया।
…तो वहां ननद-ननदोई ने झूठी कसम खाई
तमन्ना ने बताया कि पैसे लिए या नहीं इसका फैसला करने मजार पर गए तो वहां ननद-ननदोई ने झूठी कसम खाई। तमन्ना ने अपनी जेठानी पर भी गंभीर आरोप लगाए। तमन्ना ने बताया कि जेठानी उसके पति पर बुरी नजर रखती थी। जब उसने विरोध किया तो उसने व पूरे परिवार ने उस पर जादू-टोना करवाने का आरोप लगाया। इसके साथ पति विकास बातिश को उसके अफसरों ने बैंक में प्रताड़ित किया।
पति विकास और वह डिप्रेशन में आ गए थे
महिला ने बताया कि चारों तरफ से घिरने की वजह से पति विकास और वह डिप्रेशन में आ गए थे। उन्हें कोई रास्ता नहीं सूझा तो बच्चों के साथ जहर निगला। इससे पति विकास बातिश (45) और बेटी खुशी बातिश (13) की मौत हो गई। जबकि, तमन्ना बातिश (43) और बेटा कनव (11) बच गए। दोनों अभी अस्पताल में भर्ती हैं।
…अपनी हैसियत से बाहर जाकर अलग-अलग बैंकों से लोन अप्रूव करवाए
- तमन्ना ने बताया कि ननदोई ने मेरे पति विकास के दिमाग में यह बात बैठा दी थी कि उसका बेटा मणिक छिब्बर जैसे ही विदेश जाएगा, वह हमारे दोनों बच्चों को भी विदेश में सेट कर देगा। लकी कहता था कि वह बच्चों के नाम पर मोटी एफडी करवा रहा है ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो सके। इस झांसे में आकर विकास ने उस पर विश्वास कर लिया। अपनी हैसियत से बाहर जाकर अलग-अलग बैंकों से लोन अप्रूव करवाए और सारे पैसे लकी के हवाले कर दिए। इस तरह किस्तों में कुल 45 लाख रुपए लकी को दे दिए गए।

तमन्ना की बेटी खुशी और व बेटा कनव।- फाइल फोटो
ननद, ननदोई, जेठ और जेठानी पर केस दर्ज
ननद, ननदोई, जेठ और जेठानी पर केस दर्ज इस बयान के आधार पर पटियाला पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए आरोपी ननद निधि छिब्बर उर्फ साक्षी, ननदोई रणबीर छिब्बर उर्फ लकी, जेठानी और जेठ पंकज के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 के तहत थाना में गैर-जमानती मुकदमा दर्ज कर लिया है। POLICE ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रेड की जा रही हैं। पीड़िता ने जज के सामने बयान दिए हैं उनके आधार पर ही एफआईआर हुई है। जांच में जो जो तथ्य सामने आएंगे उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।###USA###UK###CANADA###SUICIDE-CASE-HISTORY###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###

