दर्दनाक ‘VIRAL-VIDEO’ ….ट्रेन की गति से दौड़ा रहा था चालक कार..फिर आगे क्या हुआ, ये देख सब के उड़ गए होश…..?

ROAD-ACCIDENT-FILE-IMAGE

SNE NETWORK.LUDHIANA.

बाइक सवार को टक्कर मारती हुई कार सीसीटीवी में कैद। - Dainik Bhaskar

बाइक सवार को टक्कर मारती हुई कार सीसीटीवी में कैद। (IMAGE-VIDEO-CREDIT-BY-SNE-NETWORK)

लुधियाना में शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर चल रहे 2 लोगों को उड़ा दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार की चपेट में आए लोग 15 फीट दूर जाकर गिरे। हादसे में एक की बाजू पर चोट आई है, जबकि दूसरे के टांके लगे हैं। वहीं यह सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

जानकारी के अनुसार, हादसे वाली कार वाशिंग सेंटर पर आई थी। वाशिंग सेंटर मालिक ने दो नाबालिगों को कार साइड लगाने को दे दी। तभी दोनों कार को बीच बाजार घुमाने ले गए। एक नाबालिग ने 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से कार दौड़ा दी। तभी ड्राइवर कार पर से नियंत्रण खो बैठे और गाड़ी सड़क पर चल रहे लोगों को रौंदती चली गई। हादसे में गाड़ी को भी काफी नुकसान पहुंचा। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। हालांकि, पुलिस को मामले में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है।

हादसे के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। कार की विंडशील्ड पूरी डैमेज हो गई।

हादसे के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। कार की विंडशील्ड पूरी डैमेज हो गई। (IMAGE-VIDEO-CREDIT-BY-SNE-NETWORK)

हादसे के बाद घायलों को उठाते स्थानीय लोग।

हादसे के बाद घायलों को उठाते स्थानीय लोग(IMAGE-VIDEO-CREDIT-BY-SNE-NETWORK)###USA###UK###CANADA###ACCIDENT-VIRAL-VIDEO-AT-LUDHIANA###PUNJAB###INDIA###VIETNAM###SWEDEN###IRELAND###CHINA###AUSTRALIA###NEWZEALAND###GERMANY###FRANCE###ITLAY###@

100% LikesVS
0% Dislikes