वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना।

भारत के प्रसिद्ध कारोबारी तथा उद्योगपति ओसवाल ग्रुप की बेटी करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप में विदेश की एक जेल में बंद पड़ी है। आरंभिक तौर पर खबर सामने आई थी कि वह संदिग्ध परिस्थितियों में गायब गई। भारत से परिवार ने उसका पता लगाने के लिए भारतीय विदेश मंत्रालय से भी गुहार लगाई थी। अब जानकारी निकलकर सामने आई है कि वह जेल युगांडा की जेल में बंद है। हरियाणा से मशहूर उद्योग जगत की हस्ती तथा सांसद नवीन जिंदल की पत्नी की सगी भतीजी में लगती है।
जानें, क्या है पूरा मामला
वसुंधरा लंबे समय समय विदेश में रह रही है। युगांडा में उसकी पारिवारिक कंपनी संभालती है। पता चला है कि कंपनी में उनके एक करीबी कर्मचारी ने ऋण लिया था। उस केस में गवाही देने से इंकार कर दिया। उनके मुताबिक, कंपनी के कर्मचारी ने उनके षड्यंत्र रच झूठा फंसाया। बताया जा रहा है कि वसुंधरा को हिरासत लेने वाले करीब 10-12 की संख्या थी। कोई वर्दी में नहीं था। किसी ने हिरासत में लेने से पहले कानूनी दस्तावेज पेश नहीं किया।
परिवार के मुताबिक, बेटी को एक बंद कमरे में पिछले 10 दिन से रखा है। उसका कोई कसूर भी नहीं है। देश के प्रधानमंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई। सूत्रों से पता चला है कि विदेश में इस परिवार का आर्थिक रिकार्ड कुछ अच्छा नहीं है। इससे पूर्व किसी अन्य देश में भी धोखाधड़ी करने का आरोप लग चुका है।