समाज में सही बदलाव केवल सही शिक्षा प्रणाली द्वारा ही सम्भव- देश राज शर्मा

नितिन धवन.मेल्बर्न ऑस्ट्रेलिया।

मेल्बर्न ऑस्ट्रेलिया में विभिन्न संस्थाओं द्वारा देश राज शर्मा निदेशक विद्या भारती नॉर्थ ज़ोन के साथ मीटिंग की।उन्होंने बताया के  पंजाब में 121 स्कूल चल रहे हैं। शर्मा ने आगे बताया के विद्या भारती का मुख्य उद्देश्य बच्चों में समाज,देश प्रेम और उनके  राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों की भावना भरना है।बच्चों में खेल भावना, वातावरण के प्रति प्यार और एक दूसरे बच्चों को मुश्किल समय आपस में सहायता कर एक अच्छा नागरिक बनाना ही विद्या भारती का उद्देश्य है। देश राज शर्मा ने बताया के सरकार के ओर से 2011,2012 और 2013 में संस्था को खेल भावना, और पर्यावरण कार्यों के लिए अवार्ड भी दिया गया। 

विद्या भारती संस्था मुख्य रूप से शारीरिक शिक्षा, योग शिक्षा, वैदिक गणित,संस्कृत, नैतिक और आध्यात्मिक शिक्षा के साथ संगीत शिक्षा को भी अपने पाठ्यक्रम में जोड़ा गया है।  देश राज शर्मा ने विद्या भारती शोध संस्थान, विद्या भारती प्रदीपिका और  विद्या भारती स्कूल संवाद के बारे में सभी संस्थाओं को जनजाति दी और सबको एनआरआई सम्मेलन में आने का निमंत्रण दिया। मीटिंग का आयोजन समाजसेवी केतन राजपाल ने किया जो सर्वहितकारी विद्या मंदिर तलवारा के विद्यार्थी हैं। वही बता दें कि श्री देशराज शर्मा को शिक्षा में परिवर्तन लाने के प्रयासों के लिए राष्ट्रपति एवं हरियाणा राज्य के राज्यपाल ने तीन बार पुरस्कार देकर सम्मानित किया है। शर्मा ने बताया कि भारत देश में उनकी संस्था के करीब 25000 स्कूल बच्चों को शिक्षित कर रहे हैं।

इस अवसर पर  ब्राह्मण सभा ऑस्ट्रेलिया, वैदिक कॉन्सेप्ट स्कूल और वैदिक ग्लोबल संस्थाओं ने श्री देश राज शर्मा जी को भगवान परशुराम जी की प्रतिमा एवं सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। चंद्र शर्मा, हरप्रीत भारद्वाज, विशाल शर्मा, राकेश रायज़ादा, विनोद शर्मा, हरबंस शर्मा, अंजन शर्मा,रिया और केतन राजपाल ने मीटिंग में हिस्सा लिया।

100% LikesVS
0% Dislikes