CANADA…ऐसी हुई पंजाबी महिला जेल अधिकारी सहित कुल 3 की मौत…जानेंगे, इसके पीछे क्या रही असल वजह…?

ROAD-ACCIDENT-FILE-IMAGE

SNE NETWORK.CHANDIGARH/INTERNATIONAL-DESK.

अल्बर्टा प्रांत में 25 वर्षीय रमनदीप कौर मान की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह हादसा 7 अगस्त को अल्बर्टा के सिजार क्षेत्र में हाईवे-41 और हाईवे-13 के चौराहे पर हुआ। रमनदीप कनाडा के कारागार एवं सुधार सेवा में सुधारक अधिकारी थीं। वह एक महिला कैदी को मिनीवैन से स्थानांतरित कर रही थीं तभी उनकी वैन की सीधी टक्कर एक हिनो बॉक्स ट्रक से हो गई। इस दुर्घटना में रमनदीप कौर, उनके सहकर्मी निकलास सरबन (57) और महिला कैदी किआरा मुसवा (24) की मौके पर मौत हो गई।

17 भारतीय छात्रों की हिंसक वारदातों में मौत

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी और कारागार एवं सुधार सेवा के आयुक्त तलाल दकालबब ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया। रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। रमनदीप कौर की मौत ने एक बार फिर विदेश गए भारतीय युवाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। भारत सरकार द्वारा संसद में दी गई जानकारी के अनुसार (2018 से 2025 के दौरान) कनाडा में 17 भारतीय छात्रों की हिंसक वारदातों में मौत हुई, जो किसी भी अन्य देश की तुलना में सर्वाधिक है।###USA###UK###CANADA###CANADA-NEWS###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@

100% LikesVS
0% Dislikes