थाना सिटी के बाहर बम धमाका…. पोस्ट डालकर, खालिस्तान लिबरेशन आर्मी ने ली जिम्मेदारी…..पुलिस का इंकार

BRIDGE-SIGN

मोहित बटालवी.गुरदासपुर। 

गुरदासपुर के थाना सिटी के बाहर देर रात हुए कथित धमाके को लेकर एक नया मोड़ आया है। खालिस्तान लिबरेशन आर्मी (KLA) ने इस घटना की जिम्मेदारी ली है, जबकि पुलिस ने धमाके की बात से इनकार किया है। एक वायरल पोस्ट में, KLA ने दावा किया है कि यह ग्रेनेड हमला उन्होंने ही किया है। पोस्ट में लिखा गया है, “जब तक हिंदू खालिस्तान के खिलाफ बोलते रहेंगे, यह ग्रेनेड हमले होते रहेंगे।”

KLF-POST


हालांकि, पुलिस ने इन दावों को ‘फेक पोस्ट’ बताया है। पुलिस के अनुसार, थाने के बाहर कोई धमाका नहीं हुआ था। रात को एक ट्रक का टायर फटने की घटना हुई थी। बताया जा रहा है कि इस घटना में एक महिला मामूली रूप से जख्मी हुई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिला को टायर फटने के कारण उछले कंकर लगे थे, जिससे उसे हल्की चोट आई।

BLAST-INSIDE-INJURED-WOMEN-GSP
GSP-BLAST-INJURED-WOMEN-WITH-HUSBAND
100% LikesVS
0% Dislikes