नितिन धवन.गुरदासपुर/चंडीगढ़।
शिअद के सबसे वायुवद्व नेता तथा एसजीपीसी के पूर्व सदस्य हरबंस सिंह घुम्मन की स्वास्थ्य हालत काफी चिंताजनक है। उन्हें परिजनों द्वारा अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लगभग 100 वर्षीय घुम्मन के बेटे वरिष्ठ अधिवक्ता तथा शिअद (संयुक्त ) के संयुक्त सचिव जसबीर सिंह घुम्मन ने इस बारे जानकारी दी।
घुम्मन का हालचाल जानने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल तथा सुखदेव सिंह ढींढसा ने फोन कर , वाहेगुरु के समक्ष जल्द स्वस्थ होने की दुआ की। बताया जा रहा है कि घुम्मन ने पूर्व एसजीपीसी अध्यक्ष मास्टर तारा सिंह, जत्थेदार गुरचरण सिंह टोहड़ा, पूर्व मुख्यमंत्री सुरजीत सिंह बरनाला जैसे नेताओं के साथ इकट्ठे काम किया।
पता चला है कि लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्या चल रही थी। सांस लेने में दिक्कत की वजह से उनके स्वजनों ने अस्पताल दाखिल कराया। उल्लेखनीय है कि घुम्मन ने देश की स्वतंत्रता से पूर्व अहम रोल निभाया। बंटवारे के दौरान सिख समाज के लिए सराहनीय कार्य किए।