SNE NETWORK.BATALA/GURDASPUR.
मुठभेड़ में एक गैंगस्टर के गुर्गे घायल होने का बटाला पुलिस ने दावा किया। बताया जा रहा है कि उक्त शूटर पिछले दिनों कादियां रोड पर स्थित एक कारोबारी के पड़ोसी के घर को निशाना बनाने में लिप्त था। इस वारदात को अंजाम उसने एक विदेशी गैंगस्टर के कहने पर किया था। अंतरराष्ट्रीय नंबर से कारोबारी से करोड़ों की फिरौती की मांग की गई थी। मुठभेड़ उस समय हुई जब पुलिस पकड़े गए कथित गुर्गें की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किए हथियार को बरामद करने गई थी। तभी कथित अपराधी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जवाबी कार्रवाई में अपराधी के पैर पर गोली लगी। फिलहाल, इलाज के लिए सिविल अस्पताल भर्ती किया गया। कथित अपराधी की पहचान गांव उधनवाल के रहने वाले बलदेव के तौर पर हुई।
जानेंगे, क्या है पूरा मामला
दरअसल, कादियां रोड पर रहने वाले एक कारोबारी को विदेशी नंबर से फोन काल आ रहे थे। फोन कॉल करने वाले ने खुद को गैंगस्टर होने का दावा किया। फिरौती के तौर पर करोड़ों की मांग की गई। न देने पर उसे तथा परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। गत दिनों 2 अज्ञात शूटरों ने कारोबारी के पड़ोसी के आवास पर गोलियां चला दी। इस मामले में पुलिस ने एक विशेष टीम गठित की। टीम ने हर पहलू की जांच गहनता से करते हुए बलदेव को हिरासत में लिया। उससे कड़ाई से पुलिस ने पूछताछ की तो सब सच उगल दिया। पुलिस वारदात में इस्तेमाल पिस्तौल को अपने कब्जे में लेने के लिए उसकी निशानदेही पर गई तो मौका पाकर कथित अपराधी ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर पर गोली लगी। किस गैंगस्टर के लिए काम कर रहा था, किसके इशारे पर उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। ###UK###CANADA###USA###ENCOUNTER-NEWS###VIETNAM###IRELAND###SWEDEN###CHINA###AUSTRALIA###@

