AMRITSAR-EXCLUSIVE-REPORT….मैड संधू हत्याकांड….अब इस ‘GANGSTER’ ने ली MURDER की जिम्मेदारी…कितना सच है, इस बारे पता लगाने में जुटी POLICE…..?

MAD-SANDHU-FILE-IMAGE-2

SNE NETWORK.AMRITSAR/CHANDIGARH.

SOCIAL-MEDIA-INFLUENCER और MAKEUP ARTIST मधुसूदन उर्फ मैड संधू की हत्या के बाद SOCIAL-MEDIA पर हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। पहले गोल्डी ढिल्लों और जग्गा तरनतारन के नाम से पोस्ट सामने आई थी। अब स्पेन में बैठे बताए जा रहे लक्की जोहल के नाम से एक AUDIO वायरल हुआ है।

हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा

AUDIO में कहा जा रहा है कि कुछ अन्य लोग भी हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा कर रहे हैं। उन्हें चुनौती देते हुए कहा गया कि वे सामने आएं और उनसे ग्राउंड लेवल पर मुकाबला करने के लिए तैयार रहें। हालांकि, लक्की जोहल के नाम से वायरल ऑडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है और पुलिस की ओर से भी अभी इसे प्रमाणित नहीं किया गया है। इसी तरह गोल्डी ढिल्लों के नाम से सामने आई पोस्ट को भी पुलिस जांच का हिस्सा बताया गया है। मैड संधू की हत्या के पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए इस विवाद समेत कई पहलुओं की POLICE जांच कर रही है।

…जान बच सकती थी मैड संधू की

वहीं, सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि यह मैड संधू की नहीं बल्कि कानून की हत्या हुई है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से मैड संधू को धमकियां मिल रही थीं। इस संबंधी उन्होंने सोशल मीडिया पर भी जिक्र किया था लेकिन सरकार और पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया, अगर समय रहते कार्रवाई होती तो मैड संधू की जान बच सकती थी।###UK###CANADA###USA###AMRITSAR###PUNJAB###POLICE###MAD###SANDHU###CHANDIGARH###INDIA###GANGSTER###GERMANY###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###AUSTRIA###CHINA###ITLAY###

100% LikesVS
0% Dislikes